Khole Di Kevadiya Bhail Bhor में निरहुआ ने आम्रपाली को किया रोमांस से परेशान, गाना पसंद आया? तो अब पूरी फिल्म देखें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Apr 2026 8:43 PM

विज्ञापन

मोकामा 0 किलोमीटर मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Khole Di Kevadiya Bhail Bhor गाने में अगर निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने आपका दिल जीत लिया है, तो अब जानिए इसकी फिल्म 'मोकामा 0 किलोमीटर' की कहानी और इसे ऑनलाइन कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Khole Di Kevadiya Bhail Bhor: भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का गाना ‘खोले दी केवड़िया भईल भोर’ फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ का बेहद पॉपुलर रोमांटिक ट्रैक है. इस गाने में निरहुआ आम्रपाली को प्यार भरे अंदाज में छेड़ते और मनाते नजर आते हैं. सीन ऐसा है कि वह उन्हें कमरे से बाहर जाने नहीं देते और दोनों के बीच नोक-झोंक वाला रोमांस देखने को मिलता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया.

अगर आपको इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री, एक्सप्रेशन और रोमांस पसंद आया है, तो पूरी फिल्म देखना और भी ज्यादा मजेदार रहेगा. आइए बताते हैं कहां और क्या है फिल्म की कहानी.

‘मोकामा 0 किलोमीटर’ की कहानी

फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें गांव और अपराध की दुनिया की कहानी दिखाई गई है. निरहुआ इसमें एक दमदार किरदार में नजर आते हैं, जो गलत ताकतों से भिड़ते हैं और अपने लोगों की रक्षा करते हैं.

वहीं, आम्रपाली दुबे फिल्म में ग्लैमर और इमोशन दोनों का तड़का लगाती हैं. कहानी में एक्शन, रोमांस और ट्विस्ट का अच्छा मेल है, जो इसे एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बनाता है.

‘मोकामा 0 किलोमीटर’ कहां देखें?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म TataPlay Binge पर मौजूद है. इसके अलावा आप इसे आसानी से YouTube पर देख सकते हैं.

‘खोले दी केवड़िया भईल भोर’ गाने की खासियत

इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ की रोमांटिक केमिस्ट्री सबसे बड़ा आकर्षण है. हल्का-फुल्का और मस्ती भरा सिचुएशन इसे और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनाता है. यही वजह है कि रिलीज के करीब 8 साल बाद भी इस गाने को 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

कुल मिलाकर अगर आपने सिर्फ गाना देखा है, तो अब वक्त है पूरी फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ देखने का, जहां आपको रोमांस के साथ-साथ दमदार एक्शन और कहानी भी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Chhatari Jaldi Lagawa: बारिश में खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का रोमांस छाया, अब पूरी फिल्म में देखें जबरदस्त केमिस्ट्री

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola