Chhatari Jaldi Lagawa: बारिश में खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का रोमांस छाया, अब पूरी फिल्म में देखें जबरदस्त केमिस्ट्री
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Apr 2026 7:45 PM
इंतकाम मूवी, फोटो- यूट्यूब
Chhatari Jaldi Lagawa: 'इंतकाम' का गाना 'छतरी जल्दी लगावा' में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री बारिश में देखने को मिलती है. अगर आप इस जोड़ी की फिल्म का एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि यह फिल्म कहां देखी जा सकती है और इसकी कहानी क्या है.
Chhatari Jaldi Lagawa: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है, जो हमेशा अपने गानों और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेती है. फिल्म ‘इंतकाम’ का गाना ‘छतरी जल्दी लगावा’ भी इसी जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री का एक बेहतरीन उदाहरण है. इस गाने में दोनों को बारिश के मौसम में रोमांस और मस्ती करते हुए दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आता है. बारिश की बूंदों के बीच फिल्माया गया यह सीन गाने को और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांटिक बना देता है.
अगर आप भी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की इस रोमांटिक केमिस्ट्री को सिर्फ 3 मिनट के गाने में नहीं, बल्कि पूरी कहानी के साथ देखना चाहते हैं, तो आइए फिल्म ‘इंतकाम’ की डिटेल जानते हैं.
फिल्म ‘इंतकाम’ की कहानी
‘इंतकाम’ एक एक्शन और इमोशन से भरी भोजपुरी फिल्म है, जिसमें बदले (इंतेकाम) की कहानी दिखाई गई है. कहानी में खेसारी लाल का किरदार अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए संघर्ष करता है. इस दौरान उसकी जिंदगी में प्यार भी आता है, जिससे कहानी में रोमांस और ड्रामा का अच्छा मेल देखने को मिलता है.
ऑनलाइन कहां देखें?
यह फिल्म और इसके गाने YouTube पर भोजपुरी मूवी चैनलों पर आसानी से उपलब्ध हैं, जहां आप मुफ्त में इसे पूरा एंजॉय कर सकते हैं.
‘छतरी जल्दी लगावा’ गाने की खासियत
गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी बारिश में फिल्माई गई रोमांटिक लोकेशन और खेसारी और काजल की शानदार केमिस्ट्री है. इस गाने में रोमांटिक सीन के साथ मजेदार म्यूजिक और एनर्जी से भरपूर डांस देखने को मिलता है, जो इसे और भी एंटरटेनिंग बनाता है. यही वजह है कि यह गाना दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया और रिलीज के बाद इसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले.
यह भी पढ़ें: 65 मिलियन व्यूज वाला ‘Tohar Hothwa Lagela Chaklate’, जानिए किस OTT पर देखें इसकी फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










