65 मिलियन व्यूज वाला ‘Tohar Hothwa Lagela Chaklate’, जानिए किस OTT पर देखें इसकी फिल्म
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Apr 2026 7:24 PM
संघर्ष मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम
Tohar Hothwa Lagela Chaklate गाना किस फिल्म का है? जानिए इसकी कहानी, कास्ट और कहां देखें ये भोजपुरी सुपरहिट फिल्म.
Tohar Hothwa Lagela Chaklate भोजपुरी दर्शकों के बीच एक जबरदस्त हिट गाना बन चुका है. रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया. गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि फैंस इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं. खास बात यह है कि इस गाने को रिलीज के करीब 7 साल में 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को दिखाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना किसी म्यूजिक एल्बम का नहीं, बल्कि एक फिल्म का हिस्सा है?
जी हां, ये सुपरहिट गाना भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ का है. अगर आपको ये गाना पसंद आया है, तो आपको इसकी फिल्म भी जरूर देखनी चाहिए. आइए जानते हैं इसकी कहानी, कास्ट और OTT प्लेटफॉर्म के बारे में सबकुछ.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
संगर्ष की कहानी
फिल्म संगर्ष एक इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी है. इसमें खेसारी लाल यादव एक ऐसे बेटे का किरदार निभाते हैं जो अपनी मां से बेहद प्यार करता है और उनके लिए हर मुश्किल का सामना करता है.
कहानी में गरीबी, परिवार और समाज के संघर्ष को दिखाया गया है. हीरो अपनी मां की खुशी और सम्मान के लिए हर हाल में लड़ता है और गलत चीजों के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म में इमोशन और एक्शन का अच्छा मेल देखने को मिलता है.
संगर्ष की स्टार कास्ट
फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी लीड में हैं. इनके अलावा ऋतु सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, सुबोध सेठ, प्रेरणा सुषमा, दीपक सिन्हा, देव सिंह, सुमन झा और यदुवेंद्र यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
किस ओटीटी पर देखें ‘संघर्ष’?
इस फिल्म को आप टाटा प्ले बिंग पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर भी यह फ्री में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Bole Jiya Piya Piya Ho में रोमांस ही रोमांस, अब OTT पर देखें निरहुआ और आम्रपाली की पूरी फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










