धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद E20 के खिलाफ AAP की नई मुहिम, 1 अगस्त को होगा 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20'

Photo : AI
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने अब E20 के मुद्दे पर अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी ने 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित करने का ऐलान किया है.
National Townhall Against E20 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब E20 के मुद्दे को लेकर नया अभियान शुरू किया है. पार्टी ने 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित करने का ऐलान किया है. इसमें लोगों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है.
'जिस तरह छात्र एकजुट हुए, अब E20 पर भी आवाज उठानी होगी'
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि जब देश के युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई, तब धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा. अब उसी तरह लोगों को E20 के मुद्दे पर भी एकजुट होकर अपनी बात रखनी होगी. पार्टी ने कहा कि टाउनहॉल के दौरान लोग E20 को लेकर अपने सुझाव और राय साझा कर सकेंगे.
1 अगस्त को होगा कार्यक्रम
पार्टी के अनुसार, 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' का आयोजन 1 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगा. इसमें देशभर के लोगों को शामिल होने का न्योता दिया गया है. जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ऑनलाइन जुड़ने की भी व्यवस्था की जाएगी.
26 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि 26 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा NEET पेपर लीक और परीक्षा सुधार को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बाद आया था. अब आम आदमी पार्टी ने E20 के मुद्दे को लेकर नया जन अभियान शुरू करने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें : NEET परीक्षा ऑनलाइन कराने पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- नंदन नीलेकणि समिति की सिफारिशों का करेंगे इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक पाठक
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










