E20 को लेकर फैलाए जा रहे पोस्ट पर नितिन गडकरी पहुंचे हाईकोर्ट, परिवार को जोड़ने वाले दावों को बताया झूठा

Updated:
विज्ञापन

नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट, वीडियो और डीपफेक तस्वीरों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कहा है कि इन पोस्ट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को गलत तरीके से E20 से होने वाले कथित मुनाफे से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

Nitin Gadkari Approached Bombay High Court : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे पोस्ट, वीडियो और डीपफेक तस्वीरों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने अदालत से कहा है कि इन पोस्ट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को E20 से कथित कारोबारी लाभ मिलने से जोड़ा जा रहा है, जबकि यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है.

विज्ञापन

'E20 नीति पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन'

याचिका में नितिन गडकरी ने कहा है कि E20 यानी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण से जुड़ी नीति का संचालन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय करता है. ऐसे में उन्हें या उनके परिवार को इस योजना से जोड़कर लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

डीपफेक तस्वीरों और वीडियो का भी जिक्र

हाईकोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट, डीपफेक तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं, जिनमें नितिन गडकरी और उनके परिवार को E20 से आर्थिक लाभ मिलने का दावा किया गया है. गडकरी ने इन सभी सामग्रियों को झूठा और भ्रामक बताया है.

ये भी पढ़ें : जंतर-मंतर आंदोलन पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लाठीचार्ज जायज नहीं

मेटा समेत कई प्लेटफॉर्म के खिलाफ दीवानी मुकदमे की मंजूरी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नितिन गडकरी को मेटा (Meta) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ उन अज्ञात लोगों के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है, जिन पर यह गलत जानकारी फैलाने का आरोप है. अब इस मामले में अदालत आगे की सुनवाई के दौरान पक्षों की दलीलें सुनेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola