BRICS Summit 2026: दुनिया की 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज्यादा ट्रेड, बोले पीएम मोदी- दिख रही BRICS की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BRICS Summit 2026: वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े आंकड़े सामने रखे. उन्होंने कहा कि BRICS देश आज दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. साथ ही ये देश नवाचार और समाधानों के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं.

विज्ञापन

BRICS Business Forum के Leaders Session को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS देशों की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ी है. पीएम मोदी के मुताबिक इन वर्षों में वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, जबकि BRICS देशों की संयुक्त GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे शब्दों में देखें तो BRICS की आर्थिक शक्ति बारी दुनिया की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ी है. उन्होंने कहा कि BRICS का बढ़ता पैमाना, गति और आशावाद सदस्य देशों के बीच साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
आज ब्रिक्स देश विश्व की 50% आबादी, 40% जीडीपी और 25% से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा, जहां इन वर्षों में वैश्विक जीडीपी लगभग ढाई गुना बढ़ी है, वहीं ब्रिक्स देशों की संयुक्त जीडीपी लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है. दूसरे शब्दों में, ब्रिक्स की आर्थिक शक्ति शेष विश्व की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वैश्विक इनोवेशन और समाधान के केंद्र बन रहे BRICS देश

पीएम मोदी ने कहा कि BRICS देश वैश्विक नवाचार और समाधानों के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं. जमीनी स्तर पर होने वाली पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीक तक सदस्य देशों में नवाचार की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित यह मंच अब तक का सबसे बड़ा BRICS Business Forum है.

ब्रिक्स देश वैश्विक नवाचार और समाधानों के प्रमुख केंद्रों के रूप में भी उभर रहे हैं. जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकों तक, नवाचार की नई संभावनाएं हमारे देशों में आकार ले रही हैं. ब्रिक्स का बढ़ता पैमाना, गति और आशावाद हमारे बीच स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. भारत में आयोजित यह मंच अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत की BRICS अध्यक्षता का क्या है मूलमंत्र?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता का विषय लचीलेपन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है. उनके मुताबिक भारत ने पिछले 12 सालों में लचीलेपन और नवाचार को अपनी आर्थिक और व्यापार नीतियों का आधार बनाया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी तक के क्षेत्रों में अपनी सप्लाई चेन को अधिक विविध और विश्वसनीय बनाया है. उन्होंने कहा कि इसी लचीलेपन की वजह से वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत आज विकास और स्थिरता का भरोसा देता है.

सड़क से सेमीकंडक्टर तक बढ़ा रहा भारत अपनी क्षमता

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सड़क, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार कर रहा है. इसके साथ ही जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज और जैव प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में नई क्षमताएं विकसित की जा रही हैं.

आज जब वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक पुलों का निर्माण कर रहा है. 2014 से हमने लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने भारत के Unified Payments Interface यानी UPI का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि UPI ने वित्तीय समावेशन और डिजिटल लेनदेन को बड़े स्तर पर नई गति दी है. प्रधानमंत्री के मुताबिक आज दुनिया के 50 प्रतिशत रियल टाइम पेमेंट इसी तकनीक का इस्तेमाल करके किए जाते हैं.

पीएम मोदी बोले- व्यापार बाधाएं बढ़ रहीं, भारत आर्थिक पुल बना रहा

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत विकास और स्थिरता के लिए भरोसे का स्रोत बना हुआ है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, भारत आर्थिक पुलों का निर्माण कर रहा है. प्रधानमंत्री के मुताबिक 2014 से भारत ने लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण कारोबार के रास्ते में आने वाली बाधाओं को कम करने और अवसरों का विस्तार करने पर केंद्रित है.

कृषि से स्मार्ट ग्रिड तक नए सहयोग नेटवर्क

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BRICS की अध्यक्षता के दौरान भारत ने कृषि, स्वास्थ्य, कौशल और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग नेटवर्क स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और लघु और मध्यम उद्यमों को बाजार और वित्त से जोड़ने के लिए BRICS Incubator Network, BRICS MSME Portal और BRICS Startup Innovation Fund जैसी पहल शुरू की गई हैं.

पीएम मोदी ने BRICS देशों के कारोबारियों से इन सहयोग ढांचों का लाभ उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इनके जरिए सदस्य देशों के बीच निवेश और प्रतिभा के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सकता है.

18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहा भारत

भारत 18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है. भारत की अध्यक्षता ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ विषय पर आधारित है. यह विषय मौजूदा उपलब्धियों और संस्थागत प्रभावशीलता को मजबूत करने पर भारत के फोकस को दर्शाता है. इसमें विकास, स्थिरता और नवाचार को एजेंडा के केंद्र में रखा गया है. साथ ही Global South की आकांक्षाओं को सामने रखने पर जोर है. भारत BRICS को एक रचनात्मक और समाधान-उन्मुख मंच के रूप में मजबूत करना चाहता है.

Also Read: भारत-रूस दोस्ती की दिखी गर्मजोशी, द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक ही कार से INNOPROM पहुंचे पीएम मोदी और पुतिन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola