बिहार में छात्रों के खिलाफ एफआईआर: प्रियंका गांधी ने कहा- अब तो हद हो गई, क्या वे आतंकवादी हैं?

Updated:
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (Photo: PTI)

प्रियंका गांधी (Photo: PTI)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR और कथित दुर्व्यवहार पर चिंता जताई. उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. क्या लड़कियों को प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है?

विज्ञापन

Video: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद परिसर में कहा कि अब तो हद हो गई है. बिहार और पश्चिम बंगाल में आज भी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी सुनने को मिला है (हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है) कि प्रदर्शन में शामिल छात्राओं के माता-पिता को फोन कर पूछा गया कि उन्होंने अपनी बेटियों को प्रदर्शन में क्यों जाने दिया. प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या लड़कियां प्रदर्शन नहीं कर सकतीं? प्रदर्शन स्थल पर AK-47 जैसे हथियारों की क्या जरूरत थी? आखिर ऐसा क्यों किया गया? छात्र कोई आतंकवादी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है. 

छात्रों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने, सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की खबरें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है.


ये भी पढ़ें: 'अगर छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA को महंगा पड़ेगा', गिरफ्तारी और AK-47 से फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव की चेतावनी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया, ‘‘कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा?’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके विपरीत छात्रों पर घातक हमले और ‘‘बर्बरता’’ की जा रही है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन