Pawan Singh-Kajal Raghwani की भोजपुरी मूवी 'धर्मा' को मिली रिलीज डेट, रोमांस और एक्शन का भरपूर डोज देंगे पावर स्टार
Pawan Singh-Kajal Raghwani new movie dharma
Pawan Singh-Kajal Raghwani की भोजपुरी रोमांटिक-एक्शन मूवी 'धर्मा' को रिलीज डेट मिल गई है. काजल राघवानी ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है.
Pawan Singh-Kajal Raghwani की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार है. दोनों एक साथ कई फिल्में और म्यूजिक वीडियोज में कमाल दिखा चुके हैं. एक्टर्स का पॉपुलर गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ 8 साल बाद भी यूट्यूब पर बवाल काटे है और 500 मिलियन से अधिक व्यूज बटोर चूका है. इस बीच एक बार फिर इस सुपरहिट जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. काजल और पवन सिंह की रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘धर्मा’ को यूट्यूब रिलीज डेट मिल गई है. इस फिल्म को आप कब और किस चैनल पर देख सकते हैं, आइए बताते हैं.
इस दिन रिलीज होगी काजल-पवन सिंह की ‘धर्मा’
काजल राघवानी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की है. उन्होंने नीचे कैप्शन में लिखा, ‘रामनवमी के शुभ अवसर पर देखिए भोजपुरी फिल्म ‘धर्मा’ का यूट्यूब प्रीमियर! 5 अप्रैल, शनिवार, शाम 6 बजे, सिर्फ DRJ Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर!’ फिल्म के मेकर्स ने 2 साल पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जिसने अबतक 7.8 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं. दर्शकों ने इसपर खूब प्यार लुटाया था. अब फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट ने उनकी एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंच दिया है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?
पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट
भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार कहे जाने वाले सुपरस्टार पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में ‘प्रतिज्ञा’ (2008), ‘राजा’ (2019), ‘क्रैक फाइटर’ (2019), ‘सत्या’ (2017), ‘हर हर गंगे’ (2023) जैसी फिल्में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










