लाखों लोगों की पहली पसंद बनी रवि किशन की ‘धुरंधर’, जानिए कहां देख सकते हैं पूरी फिल्म
Ravi Kishan Dhurandhar
Ravi Kishan Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की चर्चा के बीच रवि किशन की 13 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म धुरंधर: द शूटर फिर सुर्खियों में आ गई है. एक्शन से भरपूर यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है, जहां हजारों दर्शक इसे देख चुके हैं और इसकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है.
Ravi Kishan Dhurandhar: फिल्मी दुनिया में इन दिनों ‘धुरंधर’ नाम की खूब चर्चा हो रही है. हाल के महीनों में इस नाम से जुड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवि किशन इसी नाम की फिल्म कई साल पहले लेकर आ चुके हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है और यूट्यूब पर इसे लगातार देखा जा रहा है.
2013 में रिलीज हुई थी फिल्म
रवि किशन अभिनीत ‘धुरंधर: द शूटर’ साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस समय फिल्म को भोजपुरी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में रवि किशन दमदार अंदाज में नजर आए थे. समय बीतने के बावजूद फिल्म की लोकप्रियता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.
यूट्यूब पर उपलब्ध है फिल्म
जो दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. ‘धुरंधर: द शूटर’ यूट्यूब पर उपलब्ध है. इसे Desi Music नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद भी फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है. हजारों दर्शक इस फिल्म को देख चुके हैं और अब भी इसकी व्यूअरशिप बढ़ रही है.
पुलिस अधिकारी के रोल में दिखे थे रवि किशन
फिल्म में रवि किशन ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी. उनके साथ अभिनेत्री संगीता तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. वहीं, अवधेश मिश्रा ने भी अहम किरदार निभाकर कहानी को मजबूत बनाया था. फिल्म का निर्देशन दीपक तिवारी ने किया था. एक्शन, इमोशन और रोमांच का मिश्रण दर्शकों को पसंद आया था.
‘धमाल 4’ में नजर आएंगे रवि किशन
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वह एक अहम नकारात्मक किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी समेत कई कलाकार मौजूद हैं. दर्शक अब रवि किशन को बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: डरावनी कहानी का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, Haunted 3D ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए