नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

Published by :Divya Keshri
Published at :07 May 2026 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Neelkamal Singh new bhojpuri song Gajab chehra sajal baate

नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी, फोटो- यूट्यूब

नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने की फैंटेसी स्टोरी, म्यूजिक और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Neelkamal Singh Gajab chehra sajal baate: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार नीलकमल सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. उनका नया भोजपुरी गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ आज टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया. रिलीज होते ही गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा है. कुछ ही घंटों में इस गाने को 12 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है. गाने में नीलकमल की आवाज और आकांक्षा पुरी की ग्लैमरस अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

वीडियो की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान

‘गजब चेहरा सजल बाटे’ का वीडियो काफी अलग और दिलचस्प अंदाज में बनाया गया है. वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि नीलकमल सिंह अपने खेत की तरफ जा रहे होते हैं. तभी उन्हें जमीन पर नीले रंग की चमकती हुई एक रहस्यमयी चीज दिखाई देती है. जैसे ही वह उसे छूते हैं, अचानक एक दूसरी दुनिया में पहुंच जाते हैं. वहां उनका पूरा अंदाज बदला हुआ नजर आता है. नीलकमल स्टाइलिश कपड़ों में दिखाई देते हैं, जबकि आकांक्षा वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं. दोनों के बीच फिल्माए गए रोमांटिक और म्यूजिकल सीन वीडियो को और भी खास बना देते हैं. हालांकि कुछ देर बाद नीलकमल फिर से अपनी असली दुनिया में लौट आते हैं.

देखें वीडियो

म्यूजिक और लिरिक्स ने जीता दिल

गाने का संगीत आर जे कंग ने तैयार किया है. वहीं इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वीडियो का निर्देशन सुमित कुमार ने किया है. टीम के बारे में-

  • लिरिक्स – आशुतोष तिवारी
  • वीडियो – फ्रेम मास्टर
  • निर्देशक – सुमित कुमार
  • प्रोजेक्ट मैनेजर – टी-सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
  • मिक्स और मास्टर – आफताब खान
  • रिकॉर्डिस्ट – बृजेश बागी
  • मेकअप – राजा, अभिषेक
  • कोरियोग्राफर – सुमित कुमार
  • सहायक कोरियोग्राफर – रमन और नेहा
  • लाइन प्रोडक्शन – दीपेश रखेजा
  • सहायक प्रोड्यूसर – नितिन, मनमीत

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola