‘गर्मी कूल’ में साड़ी लुक में छाईं अंजलि भारती, प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना हुआ रिलीज

Updated:
विज्ञापन

प्रमोद प्रेमी यादव, फोटो-यूट्यूब

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘गर्मी कूल’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. आपने अगर वीडियो नहीं देखा, तो यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Garmi Cool: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘गर्मी कूल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह गाना प्रमोद प्रेमी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से ही गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसे 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के व्यूज लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. इस गाने में प्रमोद के साथ अंजलि भारती नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

साड़ी में खूबसूरत दिखी अंजलि भारती

‘गर्मी कूल’ के वीडियो में अंजलि भारती ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आ रही हैं. उनका सिंपल और खूबसूरत अंदाज दर्शकों को अट्रैक्ट कर रहा है. वहीं प्रमोद प्रेमी यादव पिंक कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गाने को और भी मजेदार बना देते हैं. भोजपुरी दर्शकों को खास तौर पर देसी और पारंपरिक अंदाज वाले गाने काफी पसंद आते हैं और ‘गर्मी कूल’ उसी रंग में रंगा नजर आ रहा है.

गाने का वीडियो

प्रमोद प्रेमी और अंजलि भारती की आवाज ने बढ़ाया क्रेज

गाने को प्रमोद प्रेमी यादव और अंजलि भारती ने अपनी आवाज दी है. दोनों की सिंगिंग स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. गाने के बोल छोटन मनीष ने लिखे हैं, जो आसान और मजेदार हैं. वहीं म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है. गाने के टीम के बारे में जानें-

  • संगीत निर्देशक :- अभिषेक तिवारी
  • वीडियो निर्देशक :- आशीष जी
  • कंपनी/लेबल :- प्रमोद प्रेमी एंटरटेनमेंट
  • कॉपीराइट : प्रमोद प्रेमी एंटरटेनमेंट
  • डिजिटल प्रबंधन : अंकित राज

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola