माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

Updated:
विज्ञापन

माही श्रीवास्तव, फोटो- यूट्यूब

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song: ‘सइयां मिलले राम जइसन’ गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. माही श्रीवास्तव और करिश्मा कक्कड़ की जोड़ी ने इसमें जान डाल दी है. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Saiya Milale Ram Jaisan: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नया लोकगीत ‘सइयां मिलले राम जइसन’ खूब चर्चा में है. इस गाने में माही श्रीवास्तव और करिश्मा कक्कड़ की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. रिलीज होते ही यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है. गीत के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं और संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है. म्यूजिक और लिरिक्स का संतुलन इतना अच्छा है कि गाना सुनते ही जुड़ाव महसूस होता है.

विज्ञापन

गाने का पूरा वीडियो यहां देखें-

छू लेने वाली कहानी

‘सइयां मिलले राम जइसन’ एक ऐसा लोकगीत है, जो भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को खूबसूरती से पेश करता है. गाने में एक नई-नवेली दुल्हन की कहानी दिखाई गई है, जो अपने ससुराल में खुश है और अपने पति की तुलना भगवान राम से करती है. गीत के बोल बहुत दिल को छूने वाले हैं, जो सीधे गांव-देहात की मिट्टी की खुशबू का एहसास कराते हैं. गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक संस्कारी और खुशहाल बहू का किरदार निभाया है. उनकी सादगी, एक्सप्रेशन और अभिनय ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं करिश्मा कक्कड़ की आवाज इस गाने की जान है.

कलाकारों ने जताई खुशी

माही श्रीवास्तव ने इस गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है. उनके मुताबिक, इस गाने में भारतीय नारी के सम्मान और उसके ससुराल के प्रति प्यार को दिखाया गया है, जो आज भी समाज में बेहद अहम है. वहीं सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने भी दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि जब अच्छे बोल और मधुर संगीत मिलता है, तो गाना गाने का मजा और बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- खुशी कक्कड़ का नया रंगदारी सॉन्ग ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola