Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘थारवा वाला’ हुआ रिलीज, ग्लैमरस अंदाज में काव्या क्वीन के ठुमकों ने किया दीवाना

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘थारवा वाला’ हुआ रिलीज, ग्लैमरस अंदाज में काव्या क्वीन के ठुमकों ने किया दीवाना

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘थारवा वाला’ Maa Tara Records पर रिलीज हो चुका है. दमदार म्यूजिक, कैची बीट्स और काव्या क्वीन की ग्लैमरस परफॉर्मेंस को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Tharwa Wala: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘थारवा वाला’ अब Maa Tara Records के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता नजर आ रहा है.

खुशी कक्कड़ की दमदार और एनर्जेटिक आवाज इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है. गाने का म्यूजिक और बीट्स इतने जबरदस्त हैं कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. यह ट्रैक खास तौर पर उन लोगों को पसंद आ रहा है, जिन्हें तेज बीट्स और मस्ती भरे गाने पसंद हैं. ऐसे में आइए इसकी बाकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें पूरा वीडियो-

म्यूजिक वीडियो में काव्या क्वीन का ग्लैमरस अंदाज

गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस काव्या क्वीन अपने ग्लैमरस लुक और शानदार एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं. वीडियो की कहानी मजेदार है, जहां काव्या क्वीन शिकायत करती दिखती हैं कि एक थार वाला लड़का उन्हें लगातार परेशान कर रहा है. उनके डांस मूव्स, एक्सप्रेशंस और कॉन्फिडेंस वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं.

गाने की खासियत

‘थारवा वाला’ गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका कैची म्यूजिक, फन लिरिक्स और ग्लैमरस विजुअल्स हैं. गाने का फ्लो ऐसा है कि यह पहली बार सुनने में ही याद रह जाता है. काव्या क्वीन की स्क्रीन प्रेजेंस और खुशी कक्कड़ की आवाज का कॉम्बिनेशन इसे पार्टी और रील्स के लिए परफेक्ट बनाता है.

फैंस का रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे हैं. कोई इसे “फुल एनर्जी सॉन्ग” बता रहा है तो कोई खुशी कक्कड़ की आवाज की तारीफ कर रहा है. वहीं, कई फैंस काव्या क्वीन के डांस और एक्सप्रेशंस को वीडियो की जान बता रहे हैं. यूट्यूब कमेंट सेक्शन में गाने को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स साफ देखा जा सकता है.

कुल मिलाकर, ‘थारवा वाला’ एक ऐसा गाना है जो म्यूजिक, डांस और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आया है और आने वाले दिनों में इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ हुआ हिट, मुस्कान जयसवाल की कातिलाना अदाओं ने लूटी महफिल, 3 मिलियन व्यूज पार

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola