‘गरमिया बेजोड़’ के साथ लौटे समर सिंह, म्यूजिक और डांस का फुल ऑन एंटरटेनमेंट

Updated:
विज्ञापन
‘गरमिया बेजोड़’ के साथ लौटे समर सिंह, म्यूजिक और डांस का फुल ऑन एंटरटेनमेंट

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना “गरमिया बेजोड़” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. रिया प्रजापति के साथ शानदार केमिस्ट्री, राहुल यादव का म्यूजिक और रवि यादव के बोल इस गाने को मस्ती और एनर्जी से भरपूर एंटरटेनिंग बनाते हैं.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर जोश और मस्ती का माहौल बन गया है. समर सिंह का नया धमाकेदार गाना “गरमिया बेजोड़” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में रिया प्रजापति के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. शानदार म्यूजिक, कैची बोल और देसी अंदाज वाला यह गाना गर्मियों के सीजन में फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बनकर सामने आया है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना “गरमिया बेजोड़” को बेहतरीन टीम ने मिलकर तैयार किया है, जो इसे और खास बनाता है. इस गाने को समर सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल रवि यादव ने लिखे हैं. संगीत राहुल यादव ने तैयार किया है, जो गाने को सुनने में और भी मजेदार बनाता है. वीडियो का निर्देशन पप्पू वर्मा ने किया है और शानदार डांस मूव्स कोरियोग्राफर घायल सिंह और अमन ने तैयार किए हैं. इसके साथ ही डीओपी गौरव राय, एडिटिंग पप्पू वर्मा और रवि यादव, कॉन्सेप्ट समर मोदी और क्रिएटिव/डिजिटल हेड एसके आनंद यादव ने अपने काम से इस गाने को एक शानदार रूप दिया है. यह गाना समर सिंह ऑफिशियल के लेबल से रिलीज हुआ है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि “जब भी समर सिंह भैया का गाना आता है, बस धमाका ही होता है”, तो एक ने लिखा “जियो भइया” कहकर दिल और प्यार भरे इमोजी के साथ उनका हौसला बढ़ा रहा है. वहीं कई लोग गाने को “सुपर” बताते हुए इसकी धुन, वीडियो और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुल मिलाकर, दर्शकों का ये प्यार और उत्साह साफ दिखाता है कि “गरमिया बेजोड़” लोगों के दिलों पर छा चुका है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘होली में घरे अइबा की ना’ रिलीज, पिया के इंतजार में माही श्रीवास्तव

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola