टुनटुन यादव का नया पार्टी सॉन्ग 'तउल देब नोट से' हुआ वायरल, त्रिशाकर मधु की अदाओं पर दीवाने हुए फैंस

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song
Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया भोजपुरी पार्टी सॉन्ग ‘Taul Deb Note Se’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. Shrishti Bharti की आवाज और Trishakar Madhu की अदाओं ने गाने को और खास बना दिया है, जिसे फैंस लग्न और शादी सीजन का सुपरहिट ट्रैक बता रहे हैं.
Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाका हो गया है. मशहूर गायक Tuntun Yadav का नया गाना ‘Taul Deb Note Se’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं Trishakar Madhu, जिनकी अदाएं और एक्सप्रेशन फैंस को दीवाना बना रहे हैं. गाने का म्यूजिक, लिरिक्स और डांस बीट्स इसे पार्टी ट्रैक बना रहे हैं, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
गाने के पीछे की टीम
इस धमाकेदार गाने को अपनी आवाज दी है Tuntun Yadav और Shrishti Bharti ने, जिनकी जोड़ी ने ट्रैक में जबरदस्त एनर्जी भर दी है. गाने में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं त्रिशा कर मधु, जो अपने डांस और एक्सप्रेशन्स से स्क्रीन पर चार चांद लगा रही हैं. इसके बोल रिजवान खान ने लिखे हैं, जो देसी अंदाज और मस्ती से भरपूर हैं, वहीं म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है, जो गाने को एक परफेक्ट पार्टी वाइब देता है.
फैंस जमकर बरसा रहे प्यार


टुनटुन यादव के इस गाने को लेकर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ लिख कर ले लो ये सॉन्ग हर लग्न और शादी में बजेगा,’ तो एक ने लिखा ‘शानदार और लाजवाब प्रस्तुति’. वहीं टुनटुन यादव की आवाज की तारीफ करते हुए एक ने लिखा कि ‘जिस मां ने ऐसे बेटे को जन्म दिया, उसे कोटि-कोटि नमन, जिसकी आवाज पर आज पूरी दुनिया झूम रही है.’
यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का नया गाना ‘होलरिया’ रिलीज, फैंस बोले– पुराने दिन याद आ गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




