Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ हुआ हिट, मुस्कान जयसवाल की कातिलाना अदाओं ने लूटी महफिल, 3 मिलियन व्यूज पार

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ हुआ हिट, मुस्कान जयसवाल की कातिलाना अदाओं ने लूटी महफिल, 3 मिलियन व्यूज पार

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ के भोजपुरी गाने ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ ने Ananta Music World पर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. रोमांटिक सॉन्ग में मुस्कान जयसवाल की ग्लैमरस परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar Bhojpuri Song Piya Bina Rahlo Na Jay: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का रोमांटिक गाना ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ यूट्यूब पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. करीब दो महीने पहले Ananta Music World चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना अब 3 मिलियन व्यूज पार कर चुका है.

गाने में खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज दिल छू जाती है. वहीं वीडियो में मुस्कान जयसवाल अपने ग्लैमरस अंदाज और कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं. ऑन-स्क्रीन पति के साथ उनका रोमांटिक केमिस्ट्री वीडियो को और भी खास बनाती है. गाने में भरपूर रोमांस और आकर्षक डांस मूव्स देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहे हैं. आइए इसकी टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें पहले म्यूजिक वीडियो-

मुस्कान जयसवाल के एक्सप्रेशंस ने जीता दिल

इस गाने का म्यूजिक और बीट्स काफी अच्छे हैं, जो सुनते ही मन को भा जाते हैं. ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ के रोमांटिक बोल और खूबसूरत विजुअल्स इसे एक प्यारा रोमांटिक सॉन्ग बनाते हैं. वहीं, मुस्कान जयसवाल के एक्सप्रेशंस और खुशी कक्कड़ की आवाज इस गाने को और भी खास बना देती है.

फैंस का रिएक्शन

फैंस ‘पिया बीना रहलो ना जाय’ गाने को अब भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार दे रहे हैं. कोई इसे “सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग” बता रहा है तो कोई खुशी कक्कड़ की आवाज की तारीफ कर रहा है. मुस्कान जयसवाल के डांस और ग्लैमर की भी जमकर सराहना हो रही है.

गाने की पूरी टीम

  • गायिका – खुशी कक्कड़
  • गीतकार – टुनटुन यादव
  • संगीत – आर्या शामरा
  • संगीतकार – टुनटुन यादव
  • मिक्स – जीतू शामरा
  • वीडियो-गोविंद प्रजापति
  • दी:-रोहित सिंह

नया गाना भी रहा हिट

खुशी कक्कड़ का हाल ही में “उ कमर हs” गाना भी रिलीज हुआ था, जिसमें वह रेड साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, उनके डांस मूव्स भी देखने लायक हैं.

यह भी पढ़ें- Goldi yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज में ‘राजा हमार दुनिया हवे’ रिलीज, नीले लहंगे में माही श्रीवास्तव की खूबसूरती ने लूटी महफिल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola