नया गाना ‘पान खाए सैयां हमार’ रिलीज, माही खान का दिलकश अंदाज वायरल

Paan Khaaye Saiyaan Hamaar: भोजपुरी नया गाना ‘पान खाए सैयां हमार’ रिलीज हो चुका है. अमृता दीक्षित की आवाज,अजीत मंडल के बोल और आर्या शर्मा के म्यूजिक से सजा यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही खान और सोनू गुप्ता की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है.
New Bhojpuri Song Paan Khaaye Saiyaan Hamaar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और चटपटा और दिलकश गाना जुड़ गया है. गाना ‘पान खाए सैयां हमार’ अपने नाम की तरह ही मिठास और नशे से भरपूर है, जो सुनते ही दिल की धड़कन बढ़ा देगा. देसी अंदाज और रोमांटिक फ्लेवर से सजा यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.
पान की मिठास में घुला माही खान का रोमांटिक अंदाज
गाने की शुरुआत में माही खान लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी बैठी नजर आती हैं और आईने के सामने मेकअप करते हुए अपने खास अंदाज में दिखाई देती हैं. तभी उनके ऑन-स्क्रीन पति सोनू गुप्ता की पान खाते हुए एंट्री होती है, जिससे सीन में हल्की-फुल्की शरारत और रोमांस का रंग घुल जाता है. इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति को प्यार भरे अंदाज में छेड़ती हैं और उनके मुस्कान की तारीफ करती हुई नजर आती हैं. पान और प्यार के इसी मजेदार तड़के के बीच दोनों की केमिस्ट्री गाने को और दिलचस्प बना देती है. पूरे वीडियो में माही खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनका एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस गाने की मिठास को और बढ़ा देता है.
यहां ‘पान खाए संइया’ का वीडियो देखें
बोल और म्यूजिक का शानदार मेल
अमृता दीक्षित ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है. उनकी गायकी में जो मस्ती और चुलबुलापन है, वही इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है. ‘पान खाए सैयां हमार’ के प्यारे और चटपटे बोल अजीत मंडल ने लिखे है, जो सीधे दिल को छू लेते हैं. वहीं म्यूजिक का डायरेक्शन आर्या शर्मा ने किया है, जिनकी झनकार भरी धुन इस गाने को झूमने पर मजबूर कर देती है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘जाड़ा में ए जान’ रिलीज, छाया सुनीता का रोमांटिक अंदाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










