पवन सिंह का ‘सतरंगी सलवरवा’ छाया यूट्यूब पर, खेसारी का ‘होली बाद आके’ पीछे

Updated:
विज्ञापन
पवन सिंह का ‘सतरंगी सलवरवा’ छाया यूट्यूब पर, खेसारी का ‘होली बाद आके’ पीछे

होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों की धूम मची है. पवन सिंह का ‘सतरंगी सलवरवा’ पांच दिन में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा है. वहीं खेसारी लाल यादव का ‘होली के बाद आके’ भी 72 लाख व्यूज पार कर चुका है. दोनों गानों में कड़ी टक्कर है.

विज्ञापन

होली नजदीक आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रौनक बढ़ जाती है. हर साल की तरह इस बार भी बड़े सितारों से लेकर नए कलाकारों तक, सभी ने अपने-अपने होली गीत रिलीज कर दिए हैं. रंगों के इस त्योहार में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है और यूट्यूब पर होली स्पेशल गानों की धूम मची हुई है. इस साल खास तौर पर दो गाने सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- पवन सिंह का ‘सतरंगी सलवरवा’ और खेसारी लाल यादव का ‘होली के बाद आके’. दोनों गानों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

‘सतरंगी सलवरवा’ को मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने 20 फरवरी 2026 को अपना नया होली गीत ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज किया. यह गाना ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर आया और रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा. रिलीज के पांच दिनों के भीतर इस गाने को 1 करोड़ 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. म्यूजिक चार्ट में यह गाना तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. ‘सतरंगी सलवरवा’ में पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ अपनी आवाज दी है. वीडियो में उनके साथ महिमा सिंह नजर आ रही हैं. गाने के बोल विवेक अनमोल ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.

‘होली बाद आके’ भी दे रहा कड़ी टक्कर

दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव का ‘होली बाद आके’ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह गाना 22 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ और तीन दिनों में ही 72 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. म्यूजिक चार्ट में यह गाना आठवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. ‘होली के बाद आके’ गाने में खेसारी अकेले ही गाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ रक्षा गुप्ता दिखाई दे रही हैं. इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और संगीत मुलायम यादव ने दिया है.

कौन है आगे?

व्यूज और ट्रेंडिंग पोजिशन के हिसाब से फिलहाल पवन सिंह का ‘सतरंगी सलवरवा’ आगे चल रहा है. हालांकि खेसारी लाल यादव का गाना भी तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. होली तक दोनों गानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंनया गाना ‘होली में घरे अइबा की ना’ रिलीज, पिया के इंतजार में माही श्रीवास्तव

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola