खेसारी लाल यादव की ''संघर्ष'' रिलीज को तैयार, काजल राघवानी का एक्‍शन अवतार, देखें ट्रेलर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 9:59 AM

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इनदिनों साफ-सुथरी और सार्थक फिल्मो के निर्माण का दौर तीब्र गति से चल रहा है. इसी कड़ी में निर्माता रत्नाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल की संघर्ष का निर्माण भी किया गया है जो ना सिर्फ कलाकारों के अभिनय के दृष्टिकोण से बल्कि संगीत और मनोरंजन से भी लबरेज है.जी हां, इसी […]

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इनदिनों साफ-सुथरी और सार्थक फिल्मो के निर्माण का दौर तीब्र गति से चल रहा है. इसी कड़ी में निर्माता रत्नाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल की संघर्ष का निर्माण भी किया गया है जो ना सिर्फ कलाकारों के अभिनय के दृष्टिकोण से बल्कि संगीत और मनोरंजन से भी लबरेज है.जी हां, इसी रक्षा बंधन के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही सुपर हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्‍म ‘संघर्ष’ रिलीज की तैयारी पूरी है.

बिहार झारखंड में इस फ़िल्म को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा निरहुआ एंटरटेनमेंट के सहयोग से रिलीज किया जा रहा है. हाल ही में फिल्‍म का ट्रेलर और गाने रिलीज किये गये थे जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फ़िल्म वितरण इकाई के हरिकेश यादव ने बताया कि संघर्ष के ट्रेलर और पोस्टर को देखकर फ़िल्म ट्रेड में गजब का उत्साह है और यही वजह है कि सभी टार्गेटेड सिनेमा हॉल बुक हो चुके हैं.

निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि संघर्ष बड़े कैनवास पर बनी एक ऐसी मनोरंजक फ़िल्म है जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे. आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रेजेंट्स संघर्ष के सह निर्माता हैं हेमंत गुप्ता और कार्यकारी निर्माता हैं मुन्ना.

फ़िल्म का ट्रेलर और गानों को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल किया गया है जहां ट्रेलर को अभी तक 60 लाख लोगों ने देखा है. फिल्म के लेखक हैं राकेश त्रिपाठी. गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद व धनंजय मिश्रा ने.

छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता व महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है.

मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं. इधर दर्शको में भी फ़िल्म को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है जो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola