Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल की बैड न्यूज FLOP हुई या HIT, यहां जानें टोटल कलेक्शन

Vicky kaushal, tripti dimri and ammy virk
Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.
Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की थी. मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी पॉजिटिव रिव्यू दिए. हालांकि तीन दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए चौथे दिन इसमें थोड़ी सी गिरावट देखी गई. जिसके बाद मेकर्स ने बाय वन गेट वनका ऑफर दिया. इसका फायदा हुआ और मूवी के कलेक्शन में थोड़ी तेजी देखी गई. आइये जानते हैं इसनें अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
बैड न्यूज ने अब तक कमाये इतने करोड़
बैड न्यूज ने सिनेमाघरों में अपने शुरुआती चार दिनों में 33.2 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस को बूस्ट किया था. अपने पांचवें दिन, फिल्म ने दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखा, इसने अनुमानित 3.80 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ लगभग 38.17 करोड़ रुपये का अबतक कलेक्शन कर लिया है. 23 जुलाई, 2024 को, फिल्म में 13.77% ऑक्यूपेंसी देखी गई.
बैड न्यूज के बारे में
आनंद तिवारी की ओर से निर्देशित फिल्म अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर की ओर से निर्मित है. बैड न्यूज में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया अहम भूमिका में हैं. इसमें अनन्या पांडे और नेहा शर्मा का कैमियो भी है. यह फिल्म रोम-कॉम ट्रॉप्स पर बेस्ड है. कॉमेडी-ड्रामा एक महिला (तृप्ति डिमरी) की कहानी है, जो दो अलग-अलग पुरुषों के जुड़वां बच्चों से गर्भवती हो जाती है, जिनकी भूमिका विक्की और एमी विर्क ने निभाई है. इस फिल्म को 2019 की हिट गुड न्यूज का सीक्वल माना जा रहा है. जिसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ थे.
Entertainment Trending Videos
Read Also- Bad newz : एक ऐसी फिल्म जो हंसाए गी…रुलाए गी और…. दिल को छू जाएगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










