Bad Newz Box Office Collection: चार दिन में ही घट गई विक्की कौशल की फिल्म की कमाई, ‘सरफिरा’ साबित हुई डिजास्‍टर

Updated:
विज्ञापन
Bad Newz

Bad Newz

फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में थी. पहले तीन दिन मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन चौथे दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई. चलिए आपको बताते हैं अब तक मूवी ने कितना का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अक्षय कुमार की मूवी सरफिरा का क्या हाल है, ये भी आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bad Newz Box Office Collection Day 4: ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी दर्शकों को हंसाने में कामयाब हुई. पहली बार तीनों स्क्रीन साथ में शेयर कर रहे हैं. रविवार को मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और अब मंडे टेस्ट में फिल्म सफल हुई या नहीं, ये आपको बताते हैं.

दुनियाभर में बजा बैड न्यूज का डंका

रोमांटिक कॉमेडी ‘बैड न्यूज’ आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित है. दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में इजाफा नहीं हुआ है. मंडे को मूवी की कमाई में 68.6% की गिरावट दर्ज की गई. सैकनिल्क के अनुसार, सोमवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. पहले दिन फिल्म ने 8.62 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 33.82 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, बॉलीवुडमूवीरिव्यू. कॉम के अनुसार, दुनियाभर में मूवी ने 55.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Also Read- Bad Newz Box Office Collection Day 3: बैड न्यूज के सामने फुस्स हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Also Read-Bad Newz Collection: बैड न्यूज ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन रहा कुछ ऐसा हाल

Also Read- Bad Newz Box Office Collection Day 1: ‘बैड न्यूज’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ओपनिंग डे पर छापे इतने करोड़

अक्षय कुमार की मूवी सरफिरा साबित हुई डिजास्‍टर

वहीं, अक्षय कुमार की मूवी सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. बैड न्यूज के रिलीज होने के बाद मूवी की हालत पस्त हो गई. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 11वें दिन करीब 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की. अक्षय की एक और मूवी पर फ्लॉप होने का ठप्पा लग गया है. लगातार एक्टर की मूवीज सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. इससे पहले बड़े मियां छोटे मियां थियेटर में दर्शक जुटाने में नाकाम रही थी. वहीं, ओएमजी 2, सेल्फी, राम सेतु, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे का भी हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल ही रहा था.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola