Anupama: राही को भूल माही को अपनाएगा प्रेम, शुरू करेगा जिंदगी की नयी पारी, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama todays episode

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही के सामने ये राज खुल जाता है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता. माही गुस्से से भर जाती है. वह गुस्से में पूल में कूद जाती है. पूल में उसे डूबता देख शाह परिवार जर जाता है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पारितोष, किंजल से पूछता है कि क्या उसे लगता है कि वह दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका दे सकते हैं. किंजल कहती है उसे उम्मीद है. किंजल, तोशू के साथा अपने रिश्ते को सुधारने का फैसला करती है. तोशू उसका साथ देने की बात कहता है. दूसरी तरफ प्रेम को बगीचे में अपना पुराना सामान मिलता है. प्रेम को मोर पंख मिलता है और वह उसे राही को देने का फैसला करता है. प्रेम कल्पना करता है कि वह राही के साथ है.

पूल में कूद जाएगी माही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही मोर पंख छोड़कर चला जाता है और वह राही को मिल जाता है. राही उसे रख लेती है. प्रेम, राही से उसका प्रप्रोजल स्वीकार करने के लिए कहती है. राही मना कर देती है और माही को पता चलता है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता. ये जानकर माही खुद को कमरे में बंद कर लेती है. अनुपमा को डर लगता है कि माही खुद के साथ कुछ गलत ना कर लें. माही गुस्से में पूल में कूद जाती है और राही उसे बचाकर बाहर निकालती है.

माही के साथ अपने रिश्ते को एक मौका देगा प्रेम

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही को अनु संभालती है. वह उसे शांत करती है और उसे बेड पर सुलाती है. माही को जब होशा आता है तो वह अनु और राही को अपने पास पाती है. उसे याद आता है कि प्रेम ने उसके प्यार को स्वीकार नहीं किया और वह फिर रोने लगती है. माही गुस्से में सामान को फेंकने लगती है. अनु उसे शांत करती है. दूसरी तरफ प्रेम स्थिति को संभालने के लिए माही से बात करता है. माही को प्रेम बताता है कि वह उससे प्यार करने का वादा नहीं कर सकता, लेकिन वह दोनों के रिश्ते को एक मौका देना चाहता है. माही ये सुनकर खुश हो जाती है और अनु को ये बात बताती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola