Anupama Twist: अनुपमा को SOS भेजेगी आध्या, साइको मेघा से कैसे बचाएगी अनु अपनी बेटी को, इस 2 शख्स को भेजेगी जेल

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु उस घर तक पहुंच जाती है, जहां आध्या है. अनु को उसके होने का अहसास होता है. वहीं, इंदिरा के बेटे और बहू को अनु सबक सिखाएगी.

विज्ञापन

Anupama twist: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु और अनुज अपनी बेटी आध्या को तलाश कर रहे हैं. हालांकि उन्हें कुछ सुराग भी मिले है, जिससे उन्हें पता चल गया है कि आध्या जिंदा है. हाल ही में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें अनुज, अनु के बनाए हुए खाने को लेकर एक घर जाता है. वहां पहुंचकर उसे आध्या के आस-पास होने का अहसास होता है. वहीं, आध्या जैसे ही वो खाना खाती है, उसे समझ जाती है कि इसे अनु ने बनाया है.

अनुपमा को एसओएस मैसेज भेजेगी आध्या

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेघा का पति अनुपमा को केटरिंग का ऑर्डर देने के लिए घर बुलाता है और उसे कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है. आध्या को इस बारे में पता चलता है और वो अनु को एसओएस मैसेज भेजने का प्लान बनाती है. आध्या की फोस्टर मां मेघा साइको है और वो आध्या को कही भी जाने नहीं देती. वो उसे कमरे में बाहर भी निकलने नहीं देती है. वहीं, उस घर में अनु को आध्या के होने का अहसास होता है, हालांकि ये जल्दी ही दूर हो जाता है. क्या आध्या के मैसेज को डिकोड कर पाएगी अनु. क्या अपनी बेटी को साइको मेघा से बचा पाएगी अनु.

Also Read- Anupama और ये रिश्ता क्या कहलाता है का होगा महाएपिसोड, रक्षाबंधन के एपिसोड में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट, देखने से पहले जान लीजिए

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

इंदिरा को इंसाफ दिलाएगी अनुपमा

वहीं, अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इंदिरा को अनुपमा एक कूड़े के पास देखती है और उसे आशा भवन ले आती है. इंदिरा उसे बताती है कि उसके बेटे ने एक पेपर पर उससे जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिया. उसकी बहू उसे चप्पल से मारती है. इंदिरा बताती है कि पैसे के लिए उसके बहू-बेटे से उसे मारा. अनुपमा काफी गुस्सा हो जाती है और उसके बेटे को सबक सिखाने का प्लान करती है. अनु इंदिरा के बेटे के घर पहुंचती है और फटकार लगाती है. वो पुलिस को भी बुलाती है और सबकुछ बता देती है. पुलिस उसे पकड़कर ले जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola