Anupama Twist: आध्या कहेगी डिंपी को साइको, अनुज और अनुपमा को भिखारी कहने पर भड़केगी, होगा खूब हंगामा
anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि किंजल अपने दोस्त शेखर की मदद से नया जॉब लेती है. तोशू को जलन होती है और वो किंजल को शेखर का नाम लेकर बुरा-भला कहता है. दोनों के बीच लड़ाई होती है.
Anupama: अनुपमा की कहानी में एक नया टर्न आने वाला है, जिससे दर्शक नजर नजर नहीं हटा पाएंगे. सीरियल में दिखाया जा रहा है की डॉली अपनी बेटी मीनू पर किसी और के साथ शादी करने का दबाव बनाती है. जिसके बाद मीनू और सागर भाग जाते हैं और शादी कर लेते हैं. डॉली इस शादी के खिलाफ है. वहीं, इन सबके बीच अनुज पूरे परिवार को बताता है कि उन्हें 100 लोगों के लिए खाना बनाने का एक साल का अनुबंध मिला है. इतना बड़ा मौका मिलने पर अनु काफी खुश हो जाती है.
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज इंटरव्यू के लिए जाने वाले होते हैं. डॉली तभी दही और चीनी लेकर आती है उसे खाने देती है. डॉली, अनु को खिलाने का नाटक करते हुए दही गिरा देती है. डॉली फिर कहती है घटना को अपशकुन माना जाता है. उसकी बातें सुनकर सब परेशान हो जाते हैं.
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या, अंश के साथ खेलती है. खेलने के दौरान अंश को चोट लग जाती है और डिंपी वहां आकर आध्या को डांटने लग जाती है. डिंपी इस दौरान अनु और अनुज को भिखारी कहती है और आध्या अपने गुस्से को रोक नहीं पाती. आध्या, डिंपी को साइको कहती है और उसे खूब सुनाती है. तभी अनु आ जाती है और वो आध्या को डिंपी से माफी मांगने के लिए कहती है. आध्या माफी नहीं मांगती और वहां से चली जाती है.
डॉली चलेगी अब कौन सी चाल
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज इंटरव्यू के लिए जाने वाले होते हैं. डॉली तभी दही और चीनी लेकर आती है उसे खाने देती है. डॉली, अनु को खिलाने का नाटक करते हुए दही गिरा देती है. डॉली फिर कहती है घटना को अपशकुन माना जाता है. उसकी बातें सुनकर सब परेशान हो जाते हैं.
तोशू और किंजल में होगी किस बात को लेकर झगड़ा
किंजल अपने दोस्त शेखर की मदद से नया जॉब लेती है. तोशू को जलन होती है और वो किंजल को शेखर का नाम लेकर बुरा-भला कहता है. दोनों के बीच लड़ाई होती है और अनुपमा सुन लेती है. तोशू के जाने के बाद अनु उससे पूछती है कि जब इस रिश्ते में प्यार और सम्मान ही नहीं है, तो वो रिश्ता क्यों नहीं तोड़ रही. इसपर किंजल कहती है वो अपनी बेटी परी के लिए तोशू के साथ रह रही है, ताकि तलाक का असर उसपर ना पड़े.
Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु
Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










