Anupama: काव्या, वनराज के बाद ये किरदार कहेगा शो को अलविदा, लीप के बाद नहीं आएगा नजर

Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा में लीप आने की खबरों से फैंस थोड़े उत्साहित हो गए हैं. आगे की कहानी क्या होगी, नये कास्ट क्या होंगे, ऐसे कई सवाल दर्शकों के मन में आ रहे हैं. ऐसे में एक नया अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

Anupama: शो अनुपमा जब से शुरू हुआ है तब से ही ये दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. सीरियल में 10-15 साल का लीप आएगा, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. ये भी कहा जा रहा है अनुपमा और अनुज को छोड़कर सारी कास्ट बदल जाएगी. इसके अलावा एक नये किरदार काजल की एंट्री होगी, जो लीड़ रोल निभाएगी. हालांकि कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है और मेकर्स ने अभी तक कुछ खुलासा नहीं किया है. इस बीच खबर आ रही है कि और्रा भटनागर शो से बाहर हो जाएंगी.

विज्ञापन

अनुपमा से कटेगा इस शख्स का पत्ता

और्रा भटनागर सीरियल अनुपमा में आध्या का किरदार निभाती है. शो में हाल ही में अनुपमा और अनुज से आध्या का पुर्नमिलन होता है. तीनों अब एक हैप्पी फैमिली बन गए है. वहीं, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो और्रा शो को छोड़ रही है. 14 वर्षीय किरदार के लिए रोमांटिक कहानी निभाना मुश्लिक है और इस वजह से वो बाहर हो जाएगी. वो इससे असहज है. हालांकि मेकर्स ने इसपर ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है. बता दें कि और्रा ने लीप के बाद शो में एंट्री लिया था.

सागर और मीनू कर लेंगे शादी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सागर और मीनू शादी कर लेंगे. हालांकि डॉली इस शादी से खुश नहीं है और उशने अफनी बेटी की शादी एक बड़े डॉक्टर से फिक्स कर दी थी. ऐसे में मीनू ने भागकर सागर से शादी कर ली. दोनों शादी करके आशा भवन आते हैं. हर कोई चौंक जाएगा और डॉली अनु को दोषी ठहराएगी. वह अनु को खूब बुरा-भला कहती है और कहती है उसे अपनी बेटी का प्यार कभी नहीं मिलेगा. ये सुनकर अनु काफी दुखी हो जाएगी और उसकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. वहीं, न्यूली वेड कपल के लिए शादी का मंडप बनाता है, ताकि दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज से हो सकें.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola