Anupama: लीप के बाद अनुपमा नहीं, काजल की कहानी दिखाएंगे मेकर्स, आगे की स्टोरी हुई रिवील

Rupali Ganguly new show Dil Ki Baatein
सीरियल अनुपमा में लीप आएगा, इस खबर ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सीरियल में लीप के बाद क्या कहानी होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.
Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा इन दिनों लीप को लेकर चर्चा में है. सुधांशु पांडे ने जब से शो छोड़ा है, तब से ही ये सुर्खियों में है. सुधांशु के बाद मदालसा शर्मा ने भी शो को अलविदा कह दिया और फैंस मायूस हो गए. इन सबके बीच सीरियल में लीप आने की खबरों ने तूल पकड़ा. धीरे-धीरे कर कई नाम सामने आ रहे हैं, जो शो में लीप के बाद हिस्सा हो सकते हैं. अब लीप के बाद कौन सा किरदार मुख्य भूमिका निभा सकता है, इसकी जानकारी समाने आई है.
अनुपमा के बाद कौन निभाएगा लीड कैरेक्टर
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि अनुपमा में 15 साल के लीप के बाद रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो का हिस्सा बने रहेंगे और बाकी सारे किरदार शो को अलविदा कह देंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो की नयी लीड का नाम काजल होगा. मेकर्स ने काजल के किरदार के लिए उपयुक्त एक्ट्रेस की तलाश में लग गए है. इस रिपोर्ट की मानें तो काजल एक स्वतंत्र, फन लविंग और इमोशनल पर्सन है. सूत्र ने बताया मेकर्स ने इस कैरेक्टर को बेहद गहराई से लिखा है.
जानें लीप के बाद क्या होगी अनुपमा की कहानी
सूत्र के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुपमा में काजल की कहानी क्या होगी. सूत्र ने बताया, ”काजल उन्मुक्त और साहसी होगी, लेकिन उसने अपने अंदर कई सारी इमोशन छिपा कर रखी है. मेकर्स काजल को लेकर एक दुखद स्टोरी लिख रहे हैं, जिसमें उसने अपने पिता को खो दिया है. अपनी मां की गलती की वजह से काजल अपने फादर को खो देती है और इस वजह से उसका उसके प्रति व्यवहार काफी रूखा है. काजल अपनी मां को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराती है. वो अपने फादर का सपना पूरा करना चाहती है.” वहीं, सूत्र की मानें तो, मेकर्स ने इस कैरेक्टर के लिए ऑडिशन शुरू कर दिया है.
Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु
Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










