Anupama Spoiler Alert : एक ही रिसॉर्ट में काव्या- वनराज औऱ पूरा शाह परिवार, जल्द खुलने वाला है दोनों के रिश्ते का सच

Updated at : 23 Nov 2020 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : एक ही रिसॉर्ट में काव्या- वनराज औऱ पूरा शाह परिवार, जल्द खुलने वाला है दोनों के रिश्ते का सच

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) लगातार टीआरपी की रेस में सारे शो से आगे है. इन दिनों शो में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. अनुपमा पूरे परिवार के साथ रिसॉर्ट पहुंच चुकी है. उसी रिसॉर्ट में वनराज काव्या के साथ है, लेकिन इस बात की उसे जानकारी नहीं है. राखी हर कोशिश कर रही है कि वनराज और काव्या के रिश्ते के बारे में पूरे शाह परिवार को पता चल जाए.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) लगातार टीआरपी की रेस में सारे शो से आगे है. इन दिनों शो में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. अनुपमा पूरे परिवार के साथ रिसॉर्ट पहुंच चुकी है. उसी रिसॉर्ट में वनराज काव्या के साथ है, लेकिन इस बात की उसे जानकारी नहीं है. राखी हर कोशिश कर रही है कि वनराज और काव्या के रिश्ते के बारे में पूरे शाह परिवार को पता चल जाए.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रिसॉर्ट के कमरे में पूरा परिवार एक साथ होकर खूब मस्ती और डांस करते है. तो दूसरी तरफ वनराज और काव्या साथ में टाइम बिताते है. उधर उनके शोर- शराबे से दोनों का मूड खराब हो जाता है औऱ जिसके कारण वनराज उनके कमरे में फोन करता है. लेकिन कमरे में काफी आवाज आने से अनुपमा वनराज की बात नहीं सुन पाती और गलती से उसका फोन कट जाता है.

इधर वनराज ने काव्या के जन्मदिन के लिए रिसॉर्ट में एक सरप्राइज पार्टी रखी है. राखी सोचती है कि मजा तो तब आएगा जब इस प्रार्टी में वनराज और काव्या को एस साथ पूरा परिवार देख लेगा. उधर समर अपनी दिल की बात नंदिनी से कहने वाला है, औऱ ये बात राखी सुन लेती है.

Also Read: मौनी रॉय ने केवल स्वेटर पहनकर कराया फोटोशूट, बोल्ड अदाओं पर दिल हार बैठे यूजर्स

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि राखी बा को बुलाती है और उसे अपने पूरे परिवार के साथ उसी रिसॉर्ट में छुट्टी के लिए आमंत्रित करती है, जिसे बा मान लेती है. शाह परिवार एक ही रिसॉर्ट में पिकनिक पर जाते हैं, जबकि वे राखी के असली मकसद से अनजान हैं. राखी दोनों के अफेयर का खुलासा कर वनराज के बेटे पारितोष और अपनी बेटी किंजल की सगाई तोड़ना चाहती है.

क्‍या होगा जब पूरे परिवार के सामने वनराज और काव्‍या के अफेयर का सच सामने आएगा? पारितोष को सच का पता चलेगा तो वह कैसे रिएक्‍ट करेगा? क्‍योंकि अभी तक वनराज ने उससे कहा है कि काव्‍या जबरन उसके गले पड़ रही है. क्‍या राखी, किंजल और पारितोष की सगाई तोड़ देगी? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola