Anupama Spoiler Alert : किंजल और पारितोष की शादी की रस्में शुरू, बा ने सबके सामने राखी को इस वजह से मारा थप्पड़!

Updated at : 25 Dec 2020 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : किंजल और पारितोष की शादी की रस्में शुरू, बा ने सबके सामने राखी को इस वजह से मारा थप्पड़!

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया. जारी ट्रैक के अनुसार, किंजल औऱ पारितोष की शादी की बात करने राखी आती है. जिसके बाद बा वनराज को शादी के दौरान घर पर रूकने के लिए कहती है. काव्या ये जानकर उसके साथ चलने के लिए जिद करती है, लेकिन वनराज उसे साफ-साफ मना कर देता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया. जारी ट्रैक के अनुसार, किंजल औऱ पारितोष की शादी की बात करने राखी आती है. जिसके बाद बा वनराज को शादी के दौरान घर पर रूकने के लिए कहती है. काव्या ये जानकर उसके साथ चलने के लिए जिद करती है, लेकिन वनराज उसे साफ-साफ मना कर देता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर में शादी का माहौल है औऱ सब खुश है. पारितोष थोड़ा अपसेट दिखता है, जिसके बाद अनुपमा उसे समझाती है शादी बार-बार नहीं होती. इसलिए उसे खुलकर हंसना-गाना चाहिए. सब लोग मेहंदी और संगीत को लेकर बहुत खुश है औऱ जमकर तैयारी कर रहे होते है.

इधर राखी फंक्शन को खराब करने के लिए नया प्लान बनाती है. शाम में वनराज अनुपमा से कहता है कि उसे पता चला है कि वो उसके आने से खुश नहीं है. इसपर अनुपमा कहती है कि, आपने ही तो कहा था कि मैं आपके लेवल की नहीं हूं तो मैं आपके जैसे हरकतें कैसे कर सकती हूं. ये सुनकर वनराज चुप हो जाता है.

Also Read: TRP Report : टॉप 5 में ‘इमली’, ‘केबीसी 12’ ‘इंडियन आइडल 12’ लिस्ट से गायब, नंबर 1 पर है ये सीरियल

सब लोग राखी और प्रमोद का स्वागत करते है. इस दौरान राखी पारितोष से पूछती है कि फंक्शन में उसकी छोटी मां क्यों नहीं आई. ये सुनकर सब हैरान हो जाते है. तभी बा उसे एक थप्पड़ लगा देती है. लेकिन ये हकीकत में नहीं होता. ये सब वो सिर्फ सोच रही होती है. वहीं, संगीत में अनुपमा जबरदस्त डांस करती है. तो समर और नंदिनी भी साथ में खूब नाचते है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि राखी किंजल और पारितोष की शादी की बात करती है औऱ बताती है कि किंजल को हमेशा से डेस्टिनेशन वेडिंग चाहिए था. इसे लेकर किंजल कहती है वो ऐसा पहले चाहती थी, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. उसे समझ आ गया है कि असली खुशी अपनों के साथ होती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola