Anupama: राजन शाही ने रूपाली गांगुली के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये शो दर्शकों के लिए कितना…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

राजन शाही ने रुपाली गांगुली को लेकर कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा को रूपाली गांगुली क्विट नहीं कर रही. एक्ट्रेस ने फैंस को बता दिया कि वह शो का हिस्सा है. अब राजन शाही ने रूपाली गांगुली के शो छोड़ने वाली अफवाहों पर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली राजन शाही के शो अनुपमा में लीड रोल निभाती है. हाल ही में खबर आई कि रूपाली शो को क्विट करने वाली है. जिसके बाद उनके चाहने वाले परेशान हो गए. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि शो में 15 साल का लीप आएगा, जिसके बाद अनु का किरदार खत्म हो जाएगा. हालांकि ये सारी खबरें महज अफवाह निकली और रूपाली ने फैंस को बताया कि वह शो नहीं छोड़ रही. अब रूपाली के शो छोड़ने वाली अफवाहों पर राजन शाही ने रिएक्ट किया.

राजन शाही ने रूपाली गांगुली के अनुपमा से बाहर जाने पर तोड़ी चुप्पी

राजन शाही ने रूपाली गांगुली के अनुपमा से बाहर होने की अफवाहों को खारिज किया. निर्माता दीपा शाही और राजन शाही ने इस बारे में कहा, ”हम लोग एक चीज क्लियर करना चाहते हैं कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. शुरुआत से अनुपमा एक ऐसा शो है जो भावनाओं और रिश्तों का जश्न मनाता है. इसकी सफलता का क्रेडिट टीम और क्रू की कड़ी मेहनत के साथ-साथ फैंस के प्यार और सपोर्ट को जाता है. हम जानते हैं कि ये शो दर्शकों के लिए कितना मायने रखता है और हम आपको इसके बारे में बताते रहेंगे. अगर ऐसा कुछ बड़ा अपडेट देना होगा तो हम यकीनन आपको बताएंगे.”

रूपाली गांगुली ने कहा- अटकलों पर ध्यान न दें

वहीं, रूपाली गांगुली ने कहा कि, ”जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि प्लीज अनुपमा देखते रहे. मेरा शो चलता रहना चाहिए. राजन जी शो के क्रिएटर है और उनका विजन अनुपमा है. जब तक वह चाहेंगे, तब तक मैं पूरी मेहनत और पैशन से काम करती रहूंगी. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि ये शो कई सालों तक चलता रहे. हालांकि ये सिर्फ शुरूआत है और बेस्ट अभी आने वाला है मेरे दोस्तों. इसलिए प्यार भेजते रहे और मैं मेहनत करती रहूंगी. अटकलों पर ध्यान न दें.”

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola