Anupama में आएगा 5 साल का लीप, काव्या करेगी आध्या की देखभाल, अनु-अनुज की नहीं बल्कि इसकी दिखाई जाएगी लव स्टोरी

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में कमाल करता है और हर बार नंबर एक पर रहता है. सीरियल में एक और लीप आने वाला है, जिसकी कहानी आगे क्या होगी, ये दर्शक जानना चाहते हैं. प्रोमो के जरिए कहानी की झलक थोड़ी दिखी है.

विज्ञापन

Anupama Leap: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में एक और लीप देखने के लिए तैयार हो जाए. नया प्रोमो सामने आ गया है, जिससे इतना तो तय है कि लीप के बाद अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे. दोनों एक-दूसरे के बिना अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. फैंस को उन्हें ऐसे हाल में देखकर दिल टूट गया. अनुज की हालत पागलों जैसी हो गई है और अनु आशा भव आश्रम चलाएगी. अब लीप के बाद आगे की कहानी कैसे होगी, ये रिवील हो चुका है.

लीप के बाद क्या होगा अनुपमा की कहानी

अनुपमा के मेकर्स ने सीरियल की रेटिंग बढ़ाने के लिए लीप लाया है. क्रिएटिव टीम ने प्रोमो के जरिए आगे की कहानी की झलक फैंस को दी है. गॉसिप टीवी के मुताबिक, शो को लेकर नया अपडेट दिया है. इसके पोस्ट के अनुसार, राजन शाही के शो में पांच साल का लीप आएग. अनु- अनुज अलग हो जाएंगे और अकेले रहेंगे. आध्या की देखभाल अनुज नहीं बल्कि काव्या करेगी. वहीं, पोस्ट में ये बताया गया कि काव्या और वनराज भी अलग हो सकते हैं. इसमें ये जानकारी भी सामने आई कि वनराज के बहन की बेटी मीनू बड़ी हो जाएगी और उसकी लव स्टोरी दिखाई जाएगी.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आध्या देगी सुसाइड करने की धमकी, अनुज की जिंदगी से दूर जाने की अनुपमा ने खाई कसम

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

शाह हाउस तोड़कर पेंटहाउस बनवाना चाहता है वनराज

अनुपमा में अबतक दिखाया गया कि आध्या की तबीयत खराब होने की वजह से वो अनुज के साथ अमेरिका नहीं जा पाई. इस वजह से वो काफी चिड़चिड़ा जाती है. अनुज से वो वापस अमेरिका चलने के लिए जिद्द करने लगती है. हालांकि अनुज उसे समझाता है कि डॉक्टर ने उसे ट्रैवल करने से मना किया. दूसरी तरफ वनराज पेंटहाउस बनवाना चाहता है और अनु से एनओसी पर साइन करने के लिए कहता है. अनु कहती है जब तक उसके बा और बाबूजी वापस शाह हाउस नहीं आ जाते, वो पेपर्स पर साइन नहीं करेगी. वनराज कहता है वो पैसों की लालची है.

Also Read: Anupama Leap: क्या यशदीप छोड़ देंगे शो, लीप को लेकर वकार शेख बोले- 3 या 5 महीने का…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola