‘जमीन बचाओ’ पटना पाटलिपुत्र टाउनशिप से किसानों का विरोध, अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते अरुण मांझी

Patna Patliputra Township: पटना के प्रस्तावित पाटलिपुत्र टाउनशिप प्रोजेक्ट को लेकर प्रभावित किसानों की चिंताओं को अब राजनीतिक स्तर पर भी प्रमुखता से उठाया जाने लगा है. मसौढ़ी के जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा के सचेतक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Patna Patliputra Township:
शनिवार को जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा के सचेतक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पाटलिपुत्र टाउनशिप परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों के हितों की रक्षा और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की.

टाउनशिप परियोजना को लेकर किसानों में असमंजस

अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रस्तावित पाटलिपुत्र टाउनशिप परियोजना को लेकर मसौढ़ी, पुनपुन, धनरूआ, फुलवारी शरीफ और फतुहा के किसानों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अपनी जमीन और भविष्य को लेकर किसानों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं, जिसके कारण क्षेत्र में विरोध और चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है।

खेती-किसानी और आजीविका पर पड़ रहा असर

विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों के अधिकांश किसान वर्षों से खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं. लेकिन परियोजना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ रही है. इसका असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है और कई किसान आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने दिया किसानों को भरोसा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधायक अरुण मांझी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा.

आवेदन

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलावा

मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को विधायक अरुण मांझी के साथ सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया है. इस बैठक में किसानों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.

विकास और किसानों के हित में संतुलन जरूरी

अरुण मांझी ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पाटलिपुत्र टाउनशिप परियोजना और किसानों के हित दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से ऐसा रास्ता निकलेगा, जिससे विकास कार्य भी आगे बढ़े और किसानों के हित भी सुरक्षित रहें.

डीएम और मुख्य सचिव से भी करेंगे मुलाकात

विधायक ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पटना के जिलाधिकारी और बिहार के मुख्य सचिव से भी समय मांगा है. दोनों अधिकारियों से मुलाकात का समय मिल चुका है और जल्द ही किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

किसानों से की धैर्य बनाए रखने की अपील

अरुण मांझी ने क्षेत्र के किसानों से घबराने की बजाय संयम बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वे किसानों की हर समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे.

ALSO READ: पटना के बिहटा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग से जुड़े तनाव की आशंका

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन