पटना के बिहटा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग से जुड़े तनाव की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मृतक रवि पटेल की प्रोफाइल फोटो

Patna Crime News: पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है, जबकि ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की भी चर्चा है. हालांकि पुलिस ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

बिहटा से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Patna Crime News:
आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र की अमहारा पंचायत के वार्ड संख्या-22 स्थित कुर्मी टोला निवासी रवि पटेल (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी. रवि रमेश महतो का पुत्र था। परिवार में दो भाई और तीन बहनों के बीच वह चौथे नंबर पर था. परिजनों के अनुसार वह मजदूरी का काम करता था और कभी-कभी टेंपो भी चलाता था. बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से वह काफी तनाव में था और उसने खाना-पीना भी लगभग छोड़ दिया था.

परिवार से भी कम कर दी थी बातचीत

परिजनों का कहना है कि रवि बीते कुछ दिनों से घर के लोगों से कम बातचीत कर रहा था. उसकी दिनचर्या में अचानक बदलाव आ गया था. परिवार के सदस्य उसकी स्थिति को लेकर चिंतित थे, लेकिन किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा.

Patna Crime News: कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रवि मजदूरी कर दोपहर में घर लौटा था. इसके बाद वह खाना खाने के लिए अपने कमरे में चला गया. कुछ देर बाद उसकी बहन किसी काम से कमरे में पहुंची तो देखा कि रवि लाल रंग के लंबे कपड़े के सहारे फंदे से झूल रहा है. फंदा घर की छत पर लगी टार-बल्ली से बांधा गया था. यह दृश्य देखते ही बहन की चीख निकल गई, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद आईआईटी अमहारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार राज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं.

प्रेम प्रसंग को लेकर गांव में चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले रवि एक युवती से जुड़े मामले में जेल भी जा चुका था. इसी वजह से गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े तनाव को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

ALSO READ: पटना में साइबर ठगों ने 4 लोगों से ठगे 4.82 लाख रुपये, फर्जी CO बनकर भी ऐंठे पैसे

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन