Anupama: अनुज का नाम सुनकर खुश हो जाएगी अनुपमा, राही जाएगी अनाथालय
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Jul 2025 2:28 PM
अनुज और अनुपमा की फाइल फोटो
Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु और राही अनाथालय जाती है, लेकिन दोनों एक -दूसरे को देख नहीं पाती. मुरली, अनु को अनुज से जुड़ा हुआ एक चौंकाने वाला सच बताता है, जिससे अनु अनजान थी. दूसरी तरफ राही अनाथालय जाकर काफी भावुक हो जाती है.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में नया ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अनाथालय जाती है. वहां पहुंचकर राही काफी इमोशनल हो जाती है. राही अपने पिता अनुज को याद करती है और उनके नाम का एक खास ब्रेसलेट बनाने का फैसला करती है. परी कहती है वह ये ब्रेसलेट उसके लिए बनाएगी. दूसरी तरफ अनुपमा, मनोहर के साथ अनाथालय जाती है. अनु देखती है कि इतने सालों में वह जगह काफी बदल गया है. उसी वक्त राही को एक बेचैनी फील होती है और वह परी से चलने के लिए कहती है. हालांकि अनु और राही एक-दूसरे से वहां पर मिल नहीं पाते.
क्या जिंदा है अनुज?
अनुपमा से मुरली मिलता है और उसे बताता है कि राही भी अनाथालय आई थी. ये सुनकर अनु की आंखों में आंसू आ जाते हैं. मुरली उसे बताता है कि राही ने अनाथालय के लिए पांच लाख रुपये दान किए है. अनु खुश हो जाती है कि राही वहां पर आई थी. मुरली, राही की तारीफ करता है कि राही अपने पिता के जैसी ही है. मुरली ये भी बताता है कि अनुज का रिश्ता अनाथालय से कभी नहीं टूटा क्योंकि अनुज कपाड़िया के ट्रस्ट से हर साल आर्थिक मदद उन तक पहुंचती है. अनु का दिल भर जाता है और उसे इस बात की खुशी होती है.
अनुज को याद कर इमोशनल होगी अनुपमा
अनुपमा सोचती है कि अनुज इस जगह के लिए आज भी योगदान दे रहे है जो कभी उनके लिए बहुत जरूरी है. अनु को लगता है कि इस ट्रस्ट के बारे में उसे पता नहीं है और वह ये भी नहीं जानती कि इसे मैनेज कौन कर रहा है. उसे एक इमोशनल जुड़ाव फील होता है कि अनुज अभी भी उसके साथ किसी ना किसी तरीके से है. अनु को लगता है कि ये एक संयोग है कि राही और वह एक ही दिन इस जगह पर थे. उसे लगता है कि अनुज की ये इच्छा है वह और राही हमेशा साथ रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










