ePaper

Pawan Singh Sawan Song: पवन सिंह के इस कांवड़ सॉन्ग ने 5 दिन में मचाया तहलका, सिंगर ने कान पकड़कर पत्नी से मांगी माफी, जानें व्यूज

Updated at : 14 Jul 2025 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh Song Hariyar Choodiya Khatir

Pawan Singh Song Hariyar Choodiya Khatir

Pawan Singh Song Hariyar Choodiya Khatir: पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना हरियर चूड़िया खातिर 9 जुलाई को हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ. इसमें पवन के साथ नम्रता सिंह नजर आ रही हैं. शिल्पी राज और पवन ने इसे गाया है. आइए आपको बताते हैं कि इस गाने पर अबतक कितने व्यूज आ चुके हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Song Hariyar Choodiya Khatir: सावन का महीना शुरू हो चुका है और चारों तरफ भोजपुरी गाने गूंज रहे हैं. यूट्यूब पर कई भोजपुरी सावन के गाने ट्रेंड करने लगे हैं. हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘हरियर चूड़िया खातिर’ रिलीज किया गया था. गाना इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पांच दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर अबतक 8,474,991 व्यूज आ गए है. चलिए आपको इस सॉन्ग के बारे में बताते हैं.

पवन सिंह के इस गाने पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

पवन सिंह ने अपना गाना ‘हरियर चूड़िया खातिर’ हमार भोजपुरी चैनल ने अपलोड किया है. सॉन्ग में पावर स्टार के साथ नम्रता सिंह नजर आ रही है, जो उनकी ऑनस्क्रीन वाइफ बनी है. वीडियो में सिंगर अपनी पत्नी से मांफी मांगते हुए दिख रहे हैं. साथ ही वह भोले बाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. गाने को पवन और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. रोशन सिंह विश्वास ने गाने के बोल लिखे हैं और ये 9 जुलाई को रिलीज किया गया था. गाने के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं और अभी तक इसपर 8.47 मिलियन व्यूज आ गए है.

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

‘हरियर चूड़िया खातिर’ सॉन्ग पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, महादेव की कृपा से इस सावन सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे पवन भईया. हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, अब लग रहा है सावन आ गया है. पावर स्टार. हमारा स्टार. एक यूजर न लिखा, पावरस्टार फैंस आग लगा दो . एक यूजर ने लिखा, अब लगा कि सावन आ गया है. पवन भैया के गाने के बिना अधूरा लग रहा था गाना. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग बहुत ही प्यारा है.

यह भी पढ़ेंMaalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola