Anupama Twist: शो में काव्या का रोल निभाने पर गुरदीप कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे शो के लिए…
Gurdeep Kohli
Anupama: शो अनुपमा में 15 साल का लीप आएगा, ऐसी अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही है. इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. वहीं, कुछ समय पहले ही शो को मदालसा शर्मा ने छोड़ दिया है. वो काव्या का किरदार प्ले करती थी, जो वनराज की […]
Anupama: शो अनुपमा में 15 साल का लीप आएगा, ऐसी अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही है. इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. वहीं, कुछ समय पहले ही शो को मदालसा शर्मा ने छोड़ दिया है. वो काव्या का किरदार प्ले करती थी, जो वनराज की पत्नी है. काव्या के जाने के बाद फैंस इस सोच में थे कि उसकी जगह कौन लेगा. इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस गुरदीप कोहली, काव्या की जगह लेगी. अब गुरदीप ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
क्या गुरदीप कोहली सीरियल अनुपमा में बनेगी काव्या
गुरदीप कोहली ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आ रही. मुझे शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है.” एक्ट्रेस के जवाब से साफ हो गया कि वो अनुपमा में नजर नहीं आएगी. फिलहाल काव्या के रोल वो नहीं दिखेगी.
गुरदीप कोहली ने किन शोज में किया है काम
एक्ट्रेस ने संजीवनी और दिल मिल गए जैसे शोज में काम किया है. गुरदीप को आखिरी बार सब टीवी के वंशज में देखा गया था. शो में वो एक मां का किरदार निभा रही है. संजीवनी में गुरदीप ने अनुपमा फेम रूपाली गांगुली के साथ काम किया था. ये शो साल 2000 में आया था.
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश, वनराज को मिस करता है, जिसके बाद आध्या उसके साथ खेलने का प्लान करती है. खेल-खेल में अंश को चोट लग जाती है डिंपी ये देखकर गुस्सा हो जाती है. वो आध्या को डांटने लगती है और उल्टा-सीधा कहने लगती है. डिंपी की बातों से आध्या को गुस्सा आ जाता है और वो उसे पलट कर जवाब दे देती है.
Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु
Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










