Anupama Twist: अनु की हो जाएगी मौत, उसकी आत्मा आएगी अनुज से मिलने, क्या कान्हा जी करेंगे चमत्कार
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Sep 2024 8:45 AM
Anupama
अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड में नया टर्न देखने के लिए तैयार हो जाए. अनु को डॉक्टर डेड बता देंगे. अनु की आत्मा अनुज से मंदिर में मिलने आती है.
सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने मिलेगा, जब अनु अस्पताल में होगी. सीरियल में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिलहाल मेकर्स नये वनराज की तलाश में है, क्योंकि सुधांशु पांडे ने शो को छोड़ दिया है. वहीं, ट्रैक की बात करें तो मेघा, आध्या को मारना चाहती थी, लेकिन चाकू अनु को लग जाती है. अनु अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. अनु का मॉनिटर बंद हो जाता है और उसी समय मंदिर में अनुज, अनु को देखता है.
क्या मंदिर में अनुपमा की आत्मा आती है अनुज से मिलने
अनुज अपनी अनु की जिंदगी बचाने के लिए मंदिर में प्रार्थना करता है. अचानक उसे मंदिर में अनु दिखती है. अनुज उससे कहता है वो उसके साथ बूढ़ा होना चाहता है. अनु कहती है वो उसके नजरों से दूर हो सकती है, लेकिन दिल से नहीं.
भगवान से ये प्रार्थना करेगा अनुज
अनुपमा की मौत हो जाएगी और उसके बाद उसकी आत्मा अनुज से मिलने आएगी. अनुज की आत्मा भी भगवान के पास जाएगा और उससे अनुपमा के साथ रहने का प्रार्थना करेगा. भगवान उसे आशीर्वाद देंगे क्योंकि उसे अपना जीवन उसके साथ बिताने का मौका नहीं मिला. जिसके बाद वो अस्पताल जाएगा.
अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज हॉस्पिटल जाएगा और उसे डॉक्टर्स बताएंगे कि अनु अब नहीं रही. अनुज, अनु को हिलाएगा और उसे वापस आने के लिए कहेगा. चमत्कारिक रूप से अनु अपनी आंखें खोल देगी. डॉक्टर ये चमत्कार देखकर हैरान हो जाएंगे.
शाह हाउस में मीनू पर भड़केगी पाखी
शाह हाउस में टीटू, तोशू, सागर और अनुज के लिए खाना ले जाने का फैसला करेगा. पाखी गुस्से में मेघा के बारे में अनुपमा का ना बताने के लिए मीनू को दोषी ठहराती है. मीनू कहती है वो मेघा के इरादों से अनजान है.
Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…
Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










