Anupama Spoiler: अनुपमा- अनुज की हल्दी सेरेमनी हुई पूरी, कांता ने लीला को इस वजह से मारा ताना

अनुपमा की हल्दी की रस्म शाह परिवार पूरी करते है. हल्दी में ट्रांसजेंडर आते है और दोनों को आशीर्वाद देते है. कांता बा को ताना मारती है.
Anupama Upcoming Episode: रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा (Anupama) के ट्रैक में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुज और अनुपमा के हल्दी सेरेमनी में शाह परिवार खूब मस्ती करते है. अनु के लिए अनुज कविता पढ़ता है. वो अनु से वादा करता है कि शादी के बाद वो भी खाना बनाएगा और उसे एक दिन का ब्रेक देगा.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज की बातें सुनकर काफी इमोशनल हो जाती है. अनु उसे महिलाओं को सम्मान देने के लिए शुक्रिया कहती है. अनु मन में सोचती है कि उसे बहुत अच्छा जीवनसाथी मिला है. अनु की हल्दी की रस्म शाह परिवार पूरी करते है. हल्दी में ट्रांसजेंडर आते है और दोनों को आशीर्वाद देते है.
अनुपमा ट्रांसजेंडर को मिठाई खिलाती है और वो लोग उनसे आने के पैसे भी नहीं लेती. कांता बा को ताना मारती है. कांता कहती है अनुज- अनुपमा को हर कोई आशीर्वाद दे रहा है, लेकिन लीला ने 27 साल के लंबे रिश्ते का वैल्यू नहीं रखा. हसमुख, कांता से वनराज और लीला को नजरअंदाज करने के लिए कहता है.
Also Read: Anupama Spoiler: हल्दी सेरेमनी में अनुपमा को याद आएगा अपना अतीत, फिर ऐसे संभालेगा अनु को अनुज
अनुपमा- अनुज सारे परिवार को उनके दिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद कहते है. दोनों कहते है कि वो ऐसा परिवार पाकर खुद को काफी खुशनसीब मानते है. ये सनुकर वनराज औऱ लीला काफी गुस्सा हो जाते है. मालविका और देविका, अनु को दुल्हन की ड्रेस देते है और पारितोष, किंजल, पाखी और समर, अनुज को दूल्हे की ड्रेस देते है.
अनुज, पारितोष, किंजल, समर और पाखी से कहता है कि शादी के बाद वह उनका दोस्त ही रहेगा. किंजल और पाखी अनुपमा को शादी के लिए तैयार करते है. किंजल का बेबी उसे पहला किक मारता है और अनु ये जानकर काफी खुश होती है. वनराज, काव्या से पूछता है कि वो अनु के लिए इतनी खुश क्यों है. काव्या कहती है कि उसने हमेशा उसका साथ दिया है और हर गलती को माफ किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




