ePaper

आलिया भट्ट के बेबी शॉवर में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड समेत ये सेलेब्स होंगे शामिल, जानें डिटेल्स

Updated at : 16 Sep 2022 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट के बेबी शॉवर में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड समेत ये सेलेब्स होंगे शामिल, जानें डिटेल्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन-दिनों ब्रह्मास्त्र की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. जल्द ही दोनों कपल पेरेंट्स भी बनने वाले है. ऐसे में अब नीतू कपूर और सोनी राजदान आलिया के लिए बेबी शॉवर रखने वाले है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. एक्ट्रेस को पैपराजी संग कई बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया था. अब खबर है कि नीतू कपूर जल्द ही मॉम टू बी आलिया भट्ट के लिए ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन करने वाली है.

undefined

ये पार्टी पूरी तरह से में ‘ऑल गर्ल्स’ पार्टी होगी. जिसमें कई परिवार वाले के अलावा आलिया के दोस्त शामिल होंगे. एक्ट्रेस की पार्टी में शाहीन भट्ट, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग पार्टी की रौनक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे.

undefined

करीना कपूर खान सिर्फ आलिया भट्ट की फेवरेट हीरोइन ही नहीं, अब उनकी भाभी भी हैं. रणबीर और करीना चचेरे भाई हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह आलिया के गोद भराई समारोह में शामिल होंगी.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया के बेबी शॉवर में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी शामिल हो सकती है.

undefined

आलिया भट्ट की गर्ल गैंग, जिसमें अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन और अन्य शामिल हैं, उनके गोद भराई में शामिल होने की उम्मीद है. वे हमेशा उनके साथ रहती है और उन्हें यकीन है कि वे इस पार्टी को मिस नहीं करेंगी.

undefined

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद आई. बता दें कि 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola