ऐश्वर्या राय का हर दिन अभिषेक बच्चन संग होता है झगड़ा, कौन बोलता है सबसे पहले सॉरी, यहां जानें

Updated:
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय का हर दिन अभिषेक बच्चन संग होता है झगड़ा, कौन बोलता है सबसे पहले सॉरी, यहां जानें

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. कई दिनों से उनकी तलाक की खबरें आ रही है. अब कपल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह झगड़ों के बारे में बात कर रहे हैं. साथ ही ये भी बताया कि पहले सॉरी कौन बोलता है.

विज्ञापन

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता इन-दिनों काफी लाइमलाइट में है. बच्चन परिवार को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. खासकर मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग-अलग पहुंचने के बाद, कई लोग उनके तलाक तक की खबरों को लेकर बात करने लगे. हालांकि कपल ने अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया है. अब ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ अपने झगड़ों के बारे में बात की थी.

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग लड़ाई पर की बात

2010 में, वोग के साथ एक इंटरव्यू में, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी के बारे में खुलकर बात की. उनसे पूछा गया कि वे कितनी बार लड़ते हैं. जिसपर एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘हर दिन’. इसके बाद अभिषेक बच्चन ने उसी का जवाब देते हुए कहा कि वह बहस को झगड़े के रूप में नहीं बल्कि सिर्फ एक राय न होने के रूप में संबोधित करेंगे. उनसे यह भी पूछा गया कि लड़ाई के बाद उनमें से कौन सबसे पहले माफी मांगता है. अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह हमेशा माफी मांगने वाले पहले व्यक्ति होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लड़ाई-झगड़ा करके नींद नहीं आती है.

Also Read- ऐश्वर्या राय बच्चन से इस गलती की माफी मांगना चाहते हैं इमरान हाशमी, जानिये क्या है वजह

Also Read- ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद क्या थी सलमान खान की हालत, रवि किशन ने बताया पूरा सच

अभिषेक हमेशा ऐश्वर्या को इस वजह से कहते हैं सॉरी

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि उनके सॉरी कहने का मेन रीजन ये है कि वह नींद में है और बिस्तर पर सोना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा, “इसके अलावा, महिलाएं हमेशा सही होती है, तो पुरुष को ज्यादा लड़ाई न करके इसे तुरंत मान ही लेना चाहिए.” अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी. 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का इस दुनिया में स्वागत किया. उन्हें हमेशा एक पावर कपल और एक खुशहाल परिवार माना गया है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों के बीच पापा अमिताभ ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- जिंदगी कभी आसान…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola