अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों के बीच पापा अमिताभ ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- जिंदगी कभी आसान…
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jul 2024 6:39 PM
Amitabh Bachchan On Abhishek Aishwarya Divorce Rumours
Amitabh Bachchan On Abhishek Aishwarya Divorce Rumours: ऐसा लगता है कि पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. उनका रिलेशनशिप स्टेटस काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है. बीते दिनों अभिषेक ने एक तलाक की पोस्ट को लाइक किया था. अब अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है.
Amitabh Bachchan On Abhishek Aishwarya Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की दुनिया दीवानी है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक्टर ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था. सभी ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी. बिग के पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आए थे. यहां उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक भी दिखाई दिए थे, लेकिन जिस चीज ने लाइमलाइट बटोरी, वो ऐश्वर्या बच्चन का अलग आना था. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स रिएक्ट करने लगे कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. इनके तलाक की खबरें भी आने लगी. बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने एक तलाक वाले पोस्ट को लाइक भी किया था. इसी बीच बिग बी ने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया.
ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसमें बताया कि जीवन कभी भी आसान नहीं होगा. बिग बी ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘टी 5076 – …कड़ी मेहनत की ओर वापस..कठिन..लेकिन जिंदगी कभी आसान नहीं होती..’ खैर, उनकी हालिया पोस्ट ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरों को एक बार फिर हवा दे दी है.
अभिषेक ने तलाक वाले पोस्ट को किया था लाइक
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिलेशनशिप स्टेटस काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है. बीते दिनों अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया, जिसमें तलाक के बारे में बात की गई थी. पोस्ट में लिखा था, “प्यार आसान क्यों होना बंद हो जाता है. जो कपल लंबे समय से शादीशुदा हैं, वे अब अलग हो रहे हैं. किस चीज ने उन्हें इस निर्णय के लिए प्रेरित किया और ग्रे तलाक क्यों बढ़ रहे हैं?”
अभिषेक और ऐश्वर्या इन फिल्मों में आएंगे नजर
अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंधे और बेटी आराध्या के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 16 नवंबर, 2011 को हुआ था. वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिषेक किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ दिखाई देंगे. उनकी पाइपलाइन में हाउसफुल 5 भी है. वहीं, ऐश्वर्या मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 में नजर आई थीं.
Entertainment Trending Videos
Read Also- Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया ये काम, उठने लगे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










