ऐश्वर्या राय बच्चन से इस गलती की माफी मांगना चाहते हैं इमरान हाशमी, जानिये क्या है वजह

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Jul 2024 1:00 PM

विज्ञापन

Emraan Hashmi apologize to Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan: इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. अब एक्टर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी मांगना चाहते हैं.

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: इमरान हाशमी बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. वह कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. उनकी मूवीज के गाने चार्टबस्टर पर ट्रेडिंग में रहते हैं और हर कोई अपने लव वन्स के साथ इसे गाता है. एक्टर कभी विवादों का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन कॉफी विद करण 4 के दौरान उनका एक कमेंट शहर में चर्चा का विषय बन गया. दरअसल चैट शो के दौरान रैपिड फायर राउंड में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को प्लास्टिक कह दिया था. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.

ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी मांगना चाहते हैं इमरान हाशमी

इमरान के इस कमेंट पर लोग काफी नाराज हुए थे. अब एक्टर ने लल्लनटॉप संग ​बात करते हुए कहा कि वह अपने कमेंट को लेकर काफी शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उनका बयान अपमानजनक हो गया था. उनका कहना कुछ और चाह रहे थे और सोशल मीडिया पर कुछ और ही दिखकर आया. उन्होंने यह भी बताया कि हमारी संस्कृति में लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं और लोग बहुत संवेदनशील हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने शेयर किया कि चैट शो में बोली गई बातें सिर्फ एक मजाक था, लेकिन आज का समाज ऐसा हो गया है कि कोई भी इस प्रकार के आंसर नहीं दे सकता है.

Also Read- Cannes 2024: टूटे हाथ के बावजूद रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने लूटी लाइमलाइट, ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर

Also Read- What The Hell Navya: क्या नव्या नवेली के शो पर आएंगी ऐश्वर्या राय, जानिए अमिताभ बच्चन की नातिन का जवाब

ऐश्वर्या राय बच्चन से कभी नहीं मिले हैं इमरान हाशमी

उन्होंने कहा कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं और ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान वह उन्हें देखने के लिए तीन घंटे तक उनकी वैनिटी वैन के बाहर खड़े रहे थे. उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं फिल्म ‘कसूर’ की शूटिंग कर रहा था और ऐश्वर्या ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग में बिजी थी. हालांकि, वह कभी उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले, लेकिन जब भी मिलते हैं तो माफी मांगना चाहते हैं.

Also Read- अभिषेक संग शादी के बाद पहली बार ‘मिसेज बच्चन’ कहे जाने पर कैसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन, यहां जानें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola