बोरियत को कहें अलविदा, मार्च 2025 में धमाल मचाने आ रहे हैं ये नए शोज? पूरी लिस्ट यहां देखें

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

7 shows releasing in march

7 Shows Releasing In March: मार्च 2025 में कई नये शोज शुरू होने वाले हैं, जिसमें राधिका दिल से, ज्यादा मत उड़, वीर हनुमान जैसे शोज शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं ये शोज किस दिन से किस चैनल पर शुरू होगा.

विज्ञापन

7 Shows Releasing In March: इंडियन ऑडियंस हमेशा एंटरटेनमेंट की तलाश में रहती है, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ इंटरेस्टिंग इंडियन शोज की लिस्ट. इस लिस्ट में शामिल कुछ शोज मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगे, जबकि कुछ की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. बाकी शोज की रिलीज डेट भी जल्द ही सामने आएगी. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस महीने कौन-कौन से नये शोज शुरू होंगे, तो इसके बारे में आपको बताते हैं.

  1. नागिन 7

कलर्स टीवी पर देखा जाने वाला यह एक सुपरनैचुरल शो है, जिसका इंतजार फैंस कर रहे हैं. इसके छह सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. एकता कपूर ने 2 फरवरी को इंस्टाग्राम पर नागिन 7 के आने का ऐलान किया है. अब देखना है कि इस सीजन नागिन कौन सी एक्ट्रेस बनती है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसके रिलीज डेट और कास्ट को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है.

  1. राधिका दिल से

राधिका दिल से सीरियल सोनी टीवी पर 10 मार्च से आएगा. यह शो राधिका नाम की लड़की के ऊपर बनाई गयी है, जो पूरी लाइफ अपने वजन को लेकर शर्मिंदा रहती है. राधिका की मां उसके ऊपरी रंग और रूप को लेकर परेशान रहती है. हालांकि राधिका एक ऐसा पार्टनर चाहती है जो उसके मन की सुंदरता और व्यवहार को देखें. यह शो आप सोमवार से शुक्रवार तक रात 8:55 बजे देख सकते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

  1. ज्यादा मत उड़

हेली शाह, शहजादा शेख और ऐश्वर्या सखूजा स्टारर सीरियल ज्यादा मत उड़ कलर्स पर आएगा. शो का प्रोमो आ चुका है और ये काफी मजेदार है. शो की कहानी में एक एयरलाइन कंपनी के मालिक का बिगड़ैल बेटा रहता है, जिसे केबिन क्रू का मेंबर बना दिया जाता है. ये प्रोमो काफी मजेदार था. शो शनिवार और रविवार को रात 11 बजे आएगा.

  1. चेटकी

कलर्स टीवी पर आने वाला शो चेटकी एक हॉरर शो है. शो का अनाउंसमेंट 1 जनवरी, 2025 को ही हुआ था. ये एक हॉरर शो है और इसके रिलीज डेट के बारे में अभी तक बताया नहीं गया है.

  1. वीर हनुमान

यह शो भगवान हनुमान के जीवन पर बनाई गई है. इस शो को सोनी सब चैनल पर 11 मार्च से हर शाम 7:30 बजे दिखाया जायेगा.

  1. तुम से तुम तक

सीरियल तुम से तुम तक जी टीवी पर 17 फरवरी से आएगा. शो का टीजर जारी हो चुका है. हालांकि किसी भी कास्ट या रिलीज होने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लोग इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

  1. मेरी भव्य लाइफ

सीरियल मेरी भव्य लाइफ कलर्स पर आएगी, जिसमें प्रिशा धतवालिया और करण वोहरा लीड रोल में नजर आएंगे. शो का प्रोमो आ चुका है, लेकिन अभी तक प्रीमियर की तारीख अभी तक नहीं आई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola