लंबे परिधान में ऐसे उलझी कि मंच पर गिर पड़ी गागा...

Updated at : 08 Jul 2015 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
लंबे परिधान में ऐसे उलझी कि मंच पर गिर पड़ी गागा...

लॉस एंजिलिस : मोनाको में टोनी बेनेट के साथ प्रस्तुति देने के दौरान पॉप गायिका लेडी गागा अपने लंबे परिधान में ऐसे उलझीं कि वह मंच पर लडखडाकर गिर पडीं. वह बुरी तरह जख्मी नहीं हुईं. वह तुरंत खडी हो गईं और पीछे आकर गाना जारी रखा, मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो. एस […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : मोनाको में टोनी बेनेट के साथ प्रस्तुति देने के दौरान पॉप गायिका लेडी गागा अपने लंबे परिधान में ऐसे उलझीं कि वह मंच पर लडखडाकर गिर पडीं. वह बुरी तरह जख्मी नहीं हुईं. वह तुरंत खडी हो गईं और पीछे आकर गाना जारी रखा, मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो.

एस शोबिज के अनुसार, सल्ले दे इतियोले में जब 29 वर्षीय गायिका अपने साथी कलाकार बेनेट के साथ प्रस्तुति दे रही थीं तभी वह वहां मौजूद भीड के सामने औंधे मुंह गिर पडीं.

कार्यक्रम के दौरान लिए गए वीडियो में गागा लंबा परिधान पहने हुए दिख रही थीं और बेनेट के साथ साथ ‘एनिथिंग गोज’ गीत गा रही थीं. वह मंच पर चल रही थीं और अपने लंबे परिधान में उलझकर घुटनों के बल गिर पडीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola