जानेमाने बॉलीवुड संपादक संजीब दत्ता का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 9:18 AM
कोलकाता : ‘डोर’, ‘मर्दानी’, ‘इकबाल’, ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्मों का संपादन कर चुके जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीब दत्ता का रविवार को निधन हो गया. वह 54 वर्ष के थे. दत्ता कुछ साल से कोलकाता में रह रहे थे और वह एफटीआईआई के पूर्व छात्र थे. वह लंबे समय से नागेश कुकुनूर के साथ […]
कोलकाता : ‘डोर’, ‘मर्दानी’, ‘इकबाल’, ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्मों का संपादन कर चुके जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीब दत्ता का रविवार को निधन हो गया. वह 54 वर्ष के थे. दत्ता कुछ साल से कोलकाता में रह रहे थे और वह एफटीआईआई के पूर्व छात्र थे. वह लंबे समय से नागेश कुकुनूर के साथ जुड़े थे और उनकी लगभग सभी फिल्मों में संपादन किया था.
नागेश फिलहाल कनाडा में है और उन्होंने दत्ता के निधन की पुष्टि की है. फिल्मकार सुजॉय घोष ने भी ट्वीट कर दत्ता के निधन पर दुख जताया है. बताया गया कि हाल के दिनों में संजीब दत्ता विशेष प्रोजेक्ट के लिए कभी-कभार मुंबई आया-जाया करते थे. हिंदी और बांग्ला समेत उन्होंने 100 फिल्मों की एडिटिंग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










