ePaper

जानें, जसलीन मथारू संग रिलेशनशिप पर क्‍या बोले सुखविंदर सिंह

Updated at : 25 Oct 2018 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, जसलीन मथारू संग रिलेशनशिप पर क्‍या बोले सुखविंदर सिंह

‘बिग बॉस 12’ में पिछले दिनों एक टास्‍क के दौरान अनूप जलोटा के साथ शो में इंट्री करनेवाली जसलीन मथारू का एक बड़ा राज सबके सामने आया था. ये राज था कि वे अनूप जलोटा से पहले सिंगर सु‍खविंदर सिंह संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. खुद अनूप जलोटा भी यह कहते नजर आये थे […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 12’ में पिछले दिनों एक टास्‍क के दौरान अनूप जलोटा के साथ शो में इंट्री करनेवाली जसलीन मथारू का एक बड़ा राज सबके सामने आया था. ये राज था कि वे अनूप जलोटा से पहले सिंगर सु‍खविंदर सिंह संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. खुद अनूप जलोटा भी यह कहते नजर आये थे कि उन्‍हें इस बारे में पता है. लेकिन इस बारे में जैसे ही सुखविंदर सिंह को पता चला उन्‍होंने साफ किया कि वे दोनों सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं. सुखविंदर सिंह ने बताया कि वे जसलीन की फैमिली के काफी करीब हैं.

बॉम्‍बे टाइम्‍स को दिये एक इंटरव्यू में सुखविंदर ने कहा,’ मैं और जसलीन पिछले 6 साल से दोस्‍त हैं. वो मुझे बबलू कहकर बुलाती हैं. उसकी फैमिली और हम काफी करीब हैं.’ बिग बॉस में जाने से पहले जसलीन का परिवार मुझसे मिलने आया था. हमने केक काटा था.’

सुखविंदर ने इंटरव्‍यू में यह भी बताया कि, हम एकदूसरे के साथ फिल्‍म देखने और घूमने भी जाते हैं लेकिन हमने कभी एकदूसरे को डेट नहीं किया. मैं तो यह सवाल सुनकर ही हैरान था कि मैंने उसे डेट किया था. ऐसी बातों के सामने आने के बाद मैंने जसलीन के पापा को फोन किया था.’ दरअसल बिग बॉस में हुए टास्‍क के दौरान इसका इस सीक्रेट का खुलासा हुआ था.

दरअसल बिग बॉस में शिवाशीष मिश्रा और दीपक ठाकुर को के बीच कैप्‍टेंसी टास्‍क होना था. दोनों को टास्‍क जीतने के लिए दोनों दावेदारों को सही अनुमान लगाकर बताना था कि कौन सा सीक्रेट किस सदस्‍य से जुड़ा था. टीवी स्‍क्रीन पर लिखा था,’ मेरा एक फेमस सेलीब्रिटी के साथ गहरा रिश्‍ता रह चुका है और मेरे अभी के पार्टनर इस बारे में नहीं जानते.’ बाद में खुलासा हुआ कि यह सीक्रेट जसलीन मथारू का है.

इसके बाद आपस में बातचीत में अनूप ने सुक्‍की नाम का इस्‍तेमाल किया था लेकिन जसलीन ने उन्‍हें नाम लेने से मना कर दिया था. अनूप जलोटा के सुक्‍की नाम लेने के बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि जसलीन सुखविंदर सिंह को डेट कर रही हैं.

बता दें कि जसलीन और सुखविंदर ने म्‍यूजिक वीडियो ‘नाचूंगा सारी रात’ में साथ काम किया था. इस वीडियो में दोनों की कैमेस्‍ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी. वीडियो अप्रैल 2018 में रिलीज हुआ था. गौरतलब है कि जसलीन के इंस्‍टाग्राम पर भी सुखविंदर के साथ उनकी कई तसवीरें मौजूद है. एक फोटो में उन्‍होंने कैप्‍शन लिखते हुए उन्‍होंने सुखविंदर सिंह को अपना फेवरेट इंसान बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola