ePaper

आशा भोंसले ने 23 साल बाद गाया बांग्ला में गीत

Updated at : 16 Oct 2018 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
आशा भोंसले ने 23 साल बाद गाया बांग्ला में गीत

कोलकाता : जानी मानी गायिका आशा भोंसले ने करीब दो दशक बाद एक बंगाली भजन रिकॉर्ड किया. उन्होंने ऐसे समय में यह भजन रिकॉर्ड किया है जब ऐसे भजनों की लोकप्रियता कम होती जा रही है. ‘ए बार पूजोय इलाम फिरे’ गीत को इस महीने के शुरू में जारी किया गया था. संगीतकार शिलादित्य और […]

विज्ञापन

कोलकाता : जानी मानी गायिका आशा भोंसले ने करीब दो दशक बाद एक बंगाली भजन रिकॉर्ड किया. उन्होंने ऐसे समय में यह भजन रिकॉर्ड किया है जब ऐसे भजनों की लोकप्रियता कम होती जा रही है. ‘ए बार पूजोय इलाम फिरे’ गीत को इस महीने के शुरू में जारी किया गया था. संगीतकार शिलादित्य और राज ने बताया कि भोसले ने इसके लिए एक वीडियो भी रिकार्ड किया है. भोंसले ने अपना पहला भक्ति गीत वर्ष 1963 में रिकार्ड किया था. इससे पूर्व बांग्ला भाषा में करीब 66 दुर्गा पूजा के गानों की रिकॉर्डिंग कर चुकी हैं.

इस एल्‍बम में पार्श्‍वगायक अमित कुमार ने भी अपनी आवाज दी है. इसमें उन्‍होंने सुरे तुमी गाने को गाया है. अमित कुमार ने कहा,’ आशा जी के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है. वे लगभग 23 साल बाद बांग्‍ला पूजा सॉन्‍ग से वापसी कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि आशा भोंसले को इसके लिए मनाने में काफी वक्‍त लगा. उन्‍होंने पिता आर डी बर्मन के निधन के बाद से बांग्‍ला भाषा में गाने की रिकार्डिंग बंद कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola