Bigg Boss में इस बार भाग लेंगी जोड़ियां, होस्ट सलमान के साथ दिखेंगी कैटरीना...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 8:24 AM
मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 12वें एडिशन में इस बार जोड़ियां नजर आ सकती हैं. यही नहीं, शो के होस्ट ‘टाइगर’ सलमान खान भी कैटरीना कैफ के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं. इस शो के पिछले सीजन में भाग ले चुके प्रतिभागी विकास गुप्ता ने संकेत दिया है कि इस रियलिटी […]
मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 12वें एडिशन में इस बार जोड़ियां नजर आ सकती हैं. यही नहीं, शो के होस्ट ‘टाइगर’ सलमान खान भी कैटरीना कैफ के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं.
इस शो के पिछले सीजन में भाग ले चुके प्रतिभागी विकास गुप्ता ने संकेत दिया है कि इस रियलिटी शो के अगले सीजन में जोड़ियां भाग ले सकती हैं. साल 2006 में जब शो की शुरुआत हुई थी तो फिल्म, टेलीविजन, खेल, राजनीति आदि विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां बिग बॉस के घर में आयी थीं.
पिछले दो सीजन से शो में आम लोग भी देखे जा रहे हैं, लेकिन शो के 12वें सीजन में मां-बेटे या भाई-बहन और ऐसी अन्य जोड़ियां भाग ले सकती हैं.
विकास ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, मुझे पक्की तरह नहीं पता कि जोड़े आ रहे हैं या नहीं. मुझे यह पता है कि इस बार जोड़ियां होंगी. ये मां-बेटे की या भाई-बहन की जोड़ियां भी हो सकती हैं. यह मजेदार होगा.
जब एक दूसरे को जानने वाले दो लोग शो में जाते हैं तो बहुत मजा आता है, जैसा प्रियांक शर्मा और मेरे साथ हुआ. हम एक दूसरे को जानते थे. हमें लगा कि हम मिलकर खेलेंगे लेकिन हम एक दूसरे के खिलाफ थे. उन्होंने कहा, यह देखना मजेदार होगा कि आने वाले लोग अपने रिश्तों को बचाने की कोशिश करते हैं या गेम खेलते हैं.
इस तरह की अटकलें भी हैं कि इस बार शो को ‘रेस 3’ स्टार सलमान अकेले होस्ट नहीं करेंगे. शो केहोस्ट के तौर पर सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ सकती हैं.
फिलहाल, शो के आॅडिशन की तैयारी जोरों पर है. बताया जाता है कि ‘बिग बॉस 12’ का थीम जोड़ी के कंसेप्ट पर आधारित होगा.ऐसे में इस बार घर में एंट्री जोड़ियों में होगी और टीम ने जोड़ियां ढूंढना शुरू भी कर दिया है.
सिर्फ प्रतियोगी ही नहीं, बल्कि टीम का प्लान है कि सलमान के साथ एक एक्ट्रेस भी हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस और कोई और नहीं, बल्कि उनकी ‘लेडी टाइगर’ कैटरीना कैफ होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










