PICS : Floral Bikini में नज़र आयीं तापसी पन्नू, तो जैकलीन को मिला ड्रिंकिंग पार्टनर...! #Judwaa2

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुडकी ‘पिंक’ एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अागामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म में तापसी के अलावा, जैकलीन फर्नांडीज,वरुण धवन की मुख्य भूमिकाएं हैं. हाल ही में फिल्म की टीम शूटिंग खत्म कर मॉरिशस से लौटी है. इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से तापसी और पूरी टीम व्यस्त […]

विज्ञापन

बॉलीवुडकी ‘पिंक’ एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अागामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म में तापसी के अलावा, जैकलीन फर्नांडीज,वरुण धवन की मुख्य भूमिकाएं हैं. हाल ही में फिल्म की टीम शूटिंग खत्म कर मॉरिशस से लौटी है.

इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से तापसी और पूरी टीम व्यस्त थी. लेकिन ऐसा नहीं था कि काम के बीच में उन्होंने मजे नहीं किये. वरुण, तापसी और जैकलीन ने पूरी टीम के साथ काफी मस्ती की.

https://www.instagram.com/p/BXF8hBCgBZT/

इसी बीच फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह फ्लोरल बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में तापसी बेहद खुबसूरत लग रही हैं.

तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीच वियर वाली यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आप हमेशा एक महासागर का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन वह चीज जो आपको श्रेष्ठ बनाती है, वह है आपकी लहर बनाने की योग्यता.

https://www.instagram.com/p/BW9BOTij-aX/

बताते चलें कि इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की. इनमें तापसी के साथ उनकी मस्ती नजर आ रही है. ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जैकलीन ने लिखा कि जब आप आखिर में अपना ड्रिंकिंग पार्टनर ढूंढ ही लेते हैं. उन्होंने तस्वीर के बारे में आगे लिखा कि जब पानी नींबू के साथ वाइन के ग्लास में सर्व की गयी हो और आप अपने सोल सिस्टर के साथ हों.

https://www.instagram.com/p/BW-rk7DAdvN/
https://www.instagram.com/p/BW-L2WmDm9h/
https://www.instagram.com/p/BXHCWvHgtoI/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola