Lok Sabha Election 2024 Phase 6: 7 राज्यों की 57 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 25 मई को होगा मतदान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 May 2024 8:48 AM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम थम गया. 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान 25 मई को होना है. जिन 7 राज्यों में चुनाव होना है, उसमें बिहार, झारखंड, हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं.

बिहार की आठ सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर 25 मई को मतदान होना है. बिहार की जिन आठ सीटों पर मतदान होना है, उसमें महाराजगंज, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और वाल्मिकीनगर शामिल हैं.

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर होना है मतदान, 93 उम्मीदवार मैदान में

लोकसभा चुनाव 2024 के 6ठे चरण में झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. जिन चार सीटों पर वोटिंग होना है, उसमें गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर शामिल हैं. झठे चरण में झारखंड में चार सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें रांची से 27, जमशेदपुर से 25, गिरिडीह से 16 और धनबाद से 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान 25 मई को

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान 25 मई को होना है. सभी सीटों पर गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया. जिन सीटों पर चुनाव होना है, उसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं. दिल्ली में कुल 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें चांदनी चौक से 25, उत्तर पूर्वी दिल्ली 28, पूर्वी दिल्ली 20, उत्तर पश्चिम दिल्ली 26, नई दिल्ली 17, दक्षिणी दिल्ली 22 और पश्चिमी दिल्ली 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में

आम चुनाव के छठे चरण के लिए राज्य की 14 लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान गुरुवार को समाप्त हो गया. राज्य में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है. 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जिन सीट पर मतदान होना है उनमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, आंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) और भदोही लोकसभा सीट शामिल हैं.

सुलतानपुर में मेनका गांधी का भीम निषाद और उदयराज वर्मा से कड़ी टक्कर

सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के भीम निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से कड़ा मुकाबला है. इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी का मुकाबला कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह से है.

आजमगढ़ से निरहुआ का मुकाबला धर्मेंद्र यादव से

वर्ष 2019 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जीती गई आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव से है. धर्मेंद्र यादव वर्ष 2002 के लोकसभा उपचुनाव में निरहुआ हार गए थे.

Also Read: 1957 के आम चुनाव की कहानी, तब के पीठासीन अधिकारी सरदार गुरुचरण सिंह की जुबानी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola