ePaper

Arjun Munda Khunti Seat Result 2024: खूंटी में कालीचरण मुंडा के आगे पस्त हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, 149675 वोट से हारे

Updated at : 08 Jun 2024 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Arjun Munda Khunti Seat Result 2024

Arjun Munda Khunti Seat Result 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में कालीचरण मुंडा को हराया, तो उन्हें पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाया.

विज्ञापन

Arjun Munda Khunti Seat Result 2024: खूंटी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के आगे पस्त हो गए. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मामूली अंतर से जीत दर्ज करने वाले जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री 149675 वोटों से हार गए. कालीचरण मुंडा को 511647 वोट मिले, जबकि अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले. खुंटी लोकसभा सीट पर 7 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे. इनमें से 5 को नोटा से भी कम वोट मिले. 21919 लोगों ने सभी 7 प्रत्याशियों को खारिज करते हुए नोटा का बटन दबाया.

Arjun Munda की वजह से खूंटी लोकसभा पर थी पूरे देश की नजर

झारखंड के खूंटी लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजर थी, क्योंकि यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उम्मीदवार थे. पहली बार वर्ष 2019 में कड़िया मुंडा का टिकट काटकर उनको भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया. अर्जुन मुंडा मामूली वोटों के अंतर से जीतकर सांसद बने. नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में उन्हें जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया. बाद में कृषि मंत्री का भी प्रभार दिया गया.

3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनका जन्म 3 मई 1968 को जमशेदपुर के खरंगाझाड़ में गणेश और सायरा मुंडा के घर हुआ. जमशेदपुर में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली. अर्जुन मुंडा ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई की.

2014 के विधानसभा चुनाव में खरसावां में मिली थी हार

झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता अर्जुन मुंडा वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने ही गढ़ खरसावां में पराजित हो गए. इसके बाद ऐसा लगा कि उनका राजनीतिक करियर अस्त होने की ओर है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने वापसी की और वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में खूंटी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को पराजित कर दिया. एक बार फिर कांग्रेस ने उनके खिलाफ कालीचरण मुंडा को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. कालीचरण मुंडा को झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं, अर्जुन मुंडा को आजसू पार्टी का समर्थन है.

1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ शुरू की राजनीतिक पारी

अर्जुन मुंडा ने 1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. झारखंड आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. वर्ष 1995 में झामुमो के टिकट पर अर्जुन मुंडा ने खरसावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए. अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की अगुवाई वाले गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अलग झारखंड राज्य के गठन का समर्थन किया. इससे प्रभावित होकर अर्जुन मुंडा झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हो गए.

2000 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बने विधायक

वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अर्जुन मुंडा को टिकट दिया और वह जीतकर एक बार फिर विधानसभा के सदस्य बने. इसी साल अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ. कुछ कारणों में वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को इस्तीफा देना पड़ा. मरांडी की जगह अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. महज 35 साल की उम्र में वह सीएम बन गए थ. वर्ष 2005 में हुए चुनाव के बाद अर्जुन मुंडा दोबारा झारखंड के मुख्यमंत्री बने. वर्ष 2010 में मुंडा तीसरी बार मुख्यमंत्री बने.

कई भाषा जानते हैं अर्जुन मुंडा, खेल में भी है गहरी रुचि

अर्जुन मुंडा को गोल्फ खेलने का शौक है. वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी को बढ़ावा देते हैं. बांसुरी बजाने के अलावा कई वाद्य यंत्र बजाने का हुनर उनमें हैं. अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, ओडिशा और संथाली के साथ-साथ, मुंडारी, हो, उरांव जैसी भाषाएं जानते हैं. बता दें कि खूंटी संसदीय सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है. भाजपा के कड़िया मुंडा ने सबसे लंबे समय तक इस संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया. वह लोकसभा के उपाध्यक्ष भी बने.

16 करोड़ की संपत्ति के मालिक अर्जुन मुंडा 2.4 करोड़ के कर्जदार

55 साल के अर्जुन मुंडा पर एक आपराधिक मामला दर्ज है. वह 16.6 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उन पर 2.4 करोड़ रुपए की देनदारी भी है. वर्ष 2019 में अर्जुन मुंडा को 3,82,638 वोट मिले थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कालीचरण मुंडा को 3,81,193 वोट मिले थे. बता दें कि वर्ष 2009 में भाजपा को यहां 41.19 फीसदी वोट मिले थे. वर्ष 2014 में उसे 36.53 फीसदी वोट मिले और वर्ष 2019 में 45.97 फीसदी वोट प्राप्त हुए.

इसे भी पढ़ें

Annapurna Devi Koderma Seat Result 2024: अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह को 377014 वोट से हराया

Godda Lok Sabha Election Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे का नहीं रुका विजय रथ, चौथी बार दर्ज की जीत

Dhanbad Lok Sabha Election Result 2024: धनबाद से ढुलू महतो ने 331583 वोटों से की जीत दर्ज, कांग्रेस की अनुपमा सिंह को हराया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola